<

Rohit Sharma Viral Video: जीत के जश्न के बीच फिसलकर गिरे रोहित शर्मा, वीडियो देखकर फैंस हुए चिंतित! कोहली का रिएक्शन वायरल

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी, लेकिन मैच के बाद टीम होटल पहुंचते ही रोहित शर्मा का बस से फिसलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया. आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच और क्या सच में 'हिटमैन' को कोई गंभीर चोट लगी है?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम होटल पहुंचते ही बस से उतरते समय अचानक फिसल गए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित के गिरते ही वहां तैनात पुलिस अधिकारी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आते हैं और उन्हें संभालते हैं. हालांकि, रोहित को कितनी चोट लगी है या यह मामला कितना गंभीर है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने और सुरक्षित रहने की दुआ कर रहे हैं.

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसमें विराट कोहली के रिएक्शन को लेकर भी बातें कर रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह दावा केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप्स के आधार पर किया जा रहा है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

इस घटना से पहले, भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पर शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि जॉन कैंपबेल ने 62 और आमिर जांगू ने नाबाद 58 रन बनाए.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट लिए. 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया.

कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की तेज शुरुआत दी. रोहित 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल (110 रन) और विराट कोहली (नाबाद 139 रन, 88 गेंद) ने शानदार शतक जड़े और भारत को आसान जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

New Mobile Recharge Rules: TRAI ने मोबाइल रिचार्ज नियमों में किया बदलाव; बढ़ानी होगी वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान की संख्या; Jio, Airtel और Vi के इन यूजर्स को मिलेगा विशेष लाभ

TRAI ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए नए नियम जारी किए हैं, जिनके तहत दूरसंचार ऑपरेटरों…

Last Updated: September 28, 2026 14:48:43 IST

October School Holidays 2026: बच्चों के होंगे मजे ही मजे, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

October School Holiday List 2026: अक्टूबर 2026 में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा समेत…

Last Updated: September 28, 2026 14:42:08 IST

India Next Match: विराट के बाद अब रोहित के बल्ले से निकलेगा आग? जानें कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला

India vs West Indies: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मुकाबले के सीरीज…

Last Updated: September 28, 2026 14:31:55 IST

Faridabad Borewell Tragedy: 250 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 3 साल की मासूम, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ फेल, बच्ची  की हुई मौत

Haryana News: फरीदाबाद के सेक्टर 8 में 250 से 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरने…

Last Updated: September 28, 2026 13:59:53 IST

बॉलीवुड स्टार्स के घरों पर Income Tax का रेड, रकुल प्रीत समेत कई नाम शामिल; ‘दृश्यम’ के मेकर्स भी फंसे

Raid On Rakul Preet Singh And Vashu Bhagnani: मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमों…

Last Updated: September 28, 2026 14:14:46 IST