भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम होटल पहुंचते ही बस से उतरते समय अचानक फिसल गए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित के गिरते ही वहां तैनात पुलिस अधिकारी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आते हैं और उन्हें संभालते हैं. हालांकि, रोहित को कितनी चोट लगी है या यह मामला कितना गंभीर है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने और सुरक्षित रहने की दुआ कर रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसमें विराट कोहली के रिएक्शन को लेकर भी बातें कर रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह दावा केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप्स के आधार पर किया जा रहा है.
Rohit Sharma 𝗦𝗹𝗶𝗽𝗽𝗲𝗱 from the Bus 😱
While returning to the hotel after winning the first ODI against the West Indies, Rohit Sharma slipped badly on the stairs of the team bus. 😥
– Everyone was celebrating India’s win, but Virat Kohli was 𝘀𝘁𝘂𝗻𝗻𝗲𝗱 to see Rohit. 😭 pic.twitter.com/T01Lf4tJsb
— Mukku (@Cric_Mukku) September 28, 2026
भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
इस घटना से पहले, भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पर शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि जॉन कैंपबेल ने 62 और आमिर जांगू ने नाबाद 58 रन बनाए.
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट लिए. 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया.
कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की तेज शुरुआत दी. रोहित 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शुभमन गिल (110 रन) और विराट कोहली (नाबाद 139 रन, 88 गेंद) ने शानदार शतक जड़े और भारत को आसान जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.