<

Rohit-Virat Next Match: साउथ अफ्रीका के बाद इस टीम के खिलाफ खेलते दिखेंगे RO-KO, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Rohit-Virat Next Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले साल जनवरी में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 दिसंबर को खेले गए आखिरी वनडे मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में वापसी करेंगे. देखें पूरा शेड्यूल...

Ind vs NZ ODI Schedule: भारतीय क्रिकेट फैंस एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी का इंतजार रहे हैं. हाल ही में रोहित और विराट ने भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. इस सीरीज में भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया था. इस सीरीज के खत्म होने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. मौजूदा समय में दोनों दिग्गज खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने की तैयारी कर रहे हैं. दिसंबर में रोहित और विराट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट नें रो-को के रिटर्न की बात करें, तो इस साल टीम इंडिया कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है.

अब भारतीय टीम अगले साल यानी 2026 में क्रिकेट के मैदान पर इंटरनेशनल मुकाबले के लिए उतरेगी. जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे. यह सीरीज 3 मैचों की होगी. देखें भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल…

कब-कहां खेले जाएंगे वनडे मैच?

साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराने के बाद भारतीय टीम नए साल पर न्यूजीलैंड की चुनौती के लिए तैयार है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. यह सीरीज घरेलू मैदानों पर खेली जाएगी, जिसमें वडोदरा, राजकोट और इंदौर जैसे शहर शामिल हैं. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला कोटाम्बी के वडोदरा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर तीसरा और आखिरी वनडे मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि ये सभी मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे.

  • पहला वनडे: 11 जनवरी, 2026, वडोदरा, समय- दोपहर 1:30 बजे
  • दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026, राजकोट, समय- दोपहर 1:30 बजे
  • तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026, इंदौर, समय- दोपहर 1:30 बजे

रोहित-विराट फिर करेंगे कमाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड को घोषणा नहीं हुआ है. हालांकि इसकी पुष्टि जरूर हो गई है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेलेंगे. वहीं, वनडे कप्तान शुभमन गिल पैर की चोट से उबर रहे हैं. अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं, तो वनडे सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम की कमान मिचेल सैंटनर संभालते दिखाई दे सकते हैं.
विराट कोहली एक बार फिर वनडे में उसी जगह से बल्लेबाजी शुरू करना चाहेंगे, जहां पर उन्होंने आखिरी मैच में छोड़ा था. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में तहलका मचा दिया था. कोहली ने उस सीरीज में सिर्फ 3 मैचों में 302 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल थे. वहीं, रोहित शर्मा ने भी 3 मैचों में 146 रनों का योगदान दिया था.

भारत की संभावित वनडे स्क्वाड

संभावित भारतीय स्क्वाड: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंग्टन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST