<

फॉर्म-स्ट्राइक रेट या फिर कुछ और… शुभमन गिल को ड्रॉप करने के पीछे क्या असली वजह? नई रिपोर्ट में खुलासा

Shubman Gill: शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड से बाहर करने को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है. इसमें खुलासा हुआ कि आखिर गिल को टी20 टीम से बाहर क्यों किया गया. जानें क्या है असली वजह...

Shubman Gill: शनिवार को BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान किया. इस स्क्वाड में कुछ ऐसे बदलाव किए गए, जिसने सभी को हैरान कर दिया. माना जा रहा था कि भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप के स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया. संजू सैमसन को भारत के सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्राथमिकता दी गई है. उनके बैकअप के रूप में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने पिछले हफ्ते सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाया था.

इससे पहले शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान थे, लेकिन उनका फॉर्म खराब होने की वजह से ड्रॉप कर दिया गया. इससे सभी का ध्यान पूरी टीम से हट गया. शुभमन के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भी टी20 इंटरनेशनल में फॉर्म से जूझ रहे थे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल को शनिवार को टीम इंडिया का एलान होने तक टी20 टीम से बाहर किए जाने की सूचना नहीं दी गई थी, जबकि बीसीसीआई चयन समिति ने कुछ दिन पहले ही अपना फैसला कर लिया था.

टीम से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?

रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिन पिचों की प्रकृति ने शुभमन गिल को टीम से बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दरअसल, भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. भारत अपने ज्यादातर मैच घर पर ही खेलेगा, जो अलग-अलग मैदान पर होंगे. टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ पिचें धीमी होती जाएंगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे पावरप्ले में बनाए गए रन मैच का नतीजा तय करने में अहम रोल निभाएंगे. इसी वजह से टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने गिल की जगह संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी पर ज्यादा भरोसा जताया. टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर तूफानी पारी खेलने के मामले में शुभमन गिल इन खिलाड़ियों से पीछे रहे गए. यह एक बड़ी वजह रही, जिससे गिल को टीम से बाहर होना पड़ा.

गिल का टी20 करियर

शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले 6 आईपीएल सीजन में से हर साल गिल ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसके अलावा पिछले तीन सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर रहा है. साल 2023 के आईपीएल सीजन में गिल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जब उन्होंने 890 रन बनाकर एक आईपीएल सीजन में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद आईपीएल 2025 में भी गिल ने गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए 155.88 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहे.

रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले आईपीएल सीजन से ठीक पहले बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने गिल को सभी फॉर्मेट में भविष्य के कप्तान के रूप में चुना था. इस बात की जानकारी संजू सैमसन को भी थी. इसकी वजह से संजू राजस्थान रॉयल्स के लिए अक्सर अपने पसंदीदा पोजीशन से नीचे बल्लेबाजी करते देखे गए थे. शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में जगह देने का भी आश्वासन दिया गया था, जबकि वह साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी नहीं थे. गिल को टीम में शामिल करने के पीछे BCCI की सोच थी कि शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी में एक ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए, जो विराट कोहली की तरह खेलेगा. जिस तरह पिछले टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अहम निभाई गई भूमिका थी, जिसमें पारी को संभालते हुए अन्य बल्लेबाजों को खुलकर आक्रमण करने की अनुमति दी जाती थी.

टी20 में कहां कमजोर हुए गिल?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल ऐसी स्थिति में फंस गए थे, जहां शायद उन पर टॉप ऑर्डर में बड़े शॉट खेलने का दबाव था. टी20 इंटरनेशनल में किए गए बदलावों का पूरा मकसद विपक्षी टीम को लगातार हाई रन-रेट से दबाव में रखना था. गिल इन दोनों के बीच फंस गए. वह पावर हिटिंग और कंसिस्टेंसी के बीच सही बैलेंस नहीं बना पाए. टीम इंडिया में वापसी के बाद भी गिल ने 15 पारियों में सिर्फ 291 रन बनाए. इसमें गिल ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया. गिल के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी प्रदर्शन खराब रहा, जिसके चलते बाकी बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर टीम को संभालने का दबाव बढ़ गया. इसकी वजह से शुभमन गिल को टीम से बाहर होना पड़ा.

गिल का टी20 इंटरनेशनल करियर

शुभमन गिल ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 36 मैच खेले हैं. इस दौरान गिल ने कुल 869 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. उनका स्ट्राइक रेट 138.6 और औसत 28 का रहा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST