<
Categories: खेल

RCB-RR Sale: बिकने जा रहीं RR और RCB! जानिए कौन हैं संभावित खरीदार और इनके 5 सबसे महंगे खिलाड़ी?

RCB Sale: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स - IPL की दो ऐतिहासिक फ्रेंचाइज़ियां - अब नए मालिकों की तलाश में हैं, और बड़े इंडस्ट्रियल दिग्गज इन्हें खरीदने की रेस में उतर चुके हैं. जानें इन टीमों के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी.

RR Sale: IPL के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि दो पुरानी और लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ियां – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) – एक साथ नए मालिकों की तलाश में हैं. RCB की बिक्री लगभग तय मानी जा रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को लेकर भी मालिकाना हक बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इन दोनों टीमों के भविष्य को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है.

RCB की सेल लगभग तय

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर यह पुष्टि लगभग हो चुकी है कि मौजूदा मालिक Diageo टीम को बेचने वाले हैं. उम्मीद है कि RCB की बिक्री 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फ्रेंचाइज़ी की कीमत लगभग 2 बिलियन डॉलर तक लगाई जा सकती है. ऐसे में RCB के नए मालिक कौन होंगे? क्रिकेट फैंस के बीच यह सबसे बड़ा सवाल बन चुका है.

ये हो सकते हैं नए मालिक

बोली लगाने वालों की दौड़ में सबसे आगे अडानी ग्रुप (Adani Group) का नाम है, जो पहले भी IPL में एंट्री की कोशिश कर चुका है और महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइज़ी का मालिक है. इसके अलावा Serum Institute of India के CEO अदार पूनावाला भी सही कीमत मिलने पर RCB खरीदने का इरादा जता चुके हैं.

सज्जन जिंदल का JSW ग्रुप, जो फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर है, भी RCB में रुचि दिखा रहे हैं और बेंगलुरु से अपने स्पोर्ट्स कनेक्शन को मजबूत करना चाहता है. इनके अलावा फूड-बेवरिज़ किंग रवि जयपुरिया और एक अमेरिकी प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म भी इस रेस में शामिल मानी जा रही हैं.

RR भी बिकने की कगार पर

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री की चर्चा तब शुरू हुई जब हर्ष गोयनका, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं, की एक X पोस्ट वायरल हुई. उनकी बात पर यकीन किया जाए, तो 2008 की IPL चैंपियन राजस्थान रॉयल्स भी नए मालिकों की तलाश में है.

हर्ष गोयनका का पोस्ट

हर्ष ने गुरुवार शाम को X पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने सुना है, एक नहीं, बल्कि दो IPL टीमें अब बिकने के लिए तैयार हैं- RCB और RR. यह साफ़ लगता है कि लोग आज की अच्छी वैल्यूएशन को कैश कराना चाहते हैं. तो दो टीमें बिकने के लिए हैं और 4/5 संभावित खरीदार हैं! सफल खरीदार कौन होंगे- क्या वे पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?’

RR के मौजूदा मालिक कौन हैं?

राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक अभी Royal Sports Group के पास है, जिसके पास 65% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी RedBird Capital Partners और लैकलन मर्डोक के पास है. लेकिन टीम हाल के महीनों में काफी बदलावों और विवादों से गुजरी है.

टीम ने अपने लंबे समय के कप्तान संजू सैमसन से दूरी बना ली है, स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं और पुराने मालिक राज कुंद्रा और पार्टनर्स के बीच कानूनी विवाद भी उभर चुका है. कुंद्रा का आरोप है कि उनके साथ फ्रेंचाइज़ी से जबरन बाहर निकलने के लिए धोखा किया गया. इन तमाम कारणों से यह माना जा रहा है कि RR भी मालिकाना बदलाव की तरफ बढ़ सकती है.

टीमों के मालिकाना हक में बदलाव की चर्चा जितनी तेज़ है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी प्लेयर वैल्यूएशन. ऐसे में नज़र डालते हैं RCB और RR के उन 5 खिलाड़ियों पर, जिन पर फ्रेंचाइज़ियों ने IPL 2025 में सबसे ज़्यादा भरोसा और करोड़ों की बोली लगाई थी.

RCB के IPL 2025 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

खिलाड़ी

रोल

कीमत (करोड़ रुपये)

विराट कोहली

बल्लेबाज

21.00

जोश हेज़लवुड

गेंदबाज

12.50

फिल सॉल्ट

बल्लेबाज

11.50

रजत पाटीदार

बल्लेबाज

11.00

जितेश शर्मा

बल्लेबाज

11.00

RR के IPL 2025 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

खिलाड़ी

रोल

कीमत (करोड़ रुपये)

यशस्वी जायसवाल

ऑलराउंडर

18.00

संजू सैमसन

बल्लेबाज

18.00

ध्रुव जुरेल

बल्लेबाज

14.00

रियान पराग

ऑलराउंडर

14.00

जोफ्रा आर्चर

गेंदबाज

12.50

कुल मिलाकर कहें तो IPL में यह एक ऐतिहासिक मोड़ है, जहां दो दिग्गज फ्रेंचाइज़ियां अपने नए मालिकों की तलाश में हैं. आने वाले महीनों में यह देखना रोमांचक होगा कि RCB और RR किन नए हाथों में जाती हैं और इसका इन टीमों के भविष्य पर क्या असर पड़ता है. IPL फैंस के लिए ये बदलाव न सिर्फ दिलचस्प होंगे, बल्कि लीग के बिज़नेस मॉडल में भी बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST