<
Categories: देश

भुवनेश्वर में केंद्रीय विद्यालय के पास बम धमाका, इलाके में फैली दहशत- पुलिस और NIA ने संभाली जांच

Bhubaneswar Bomb Blast: राजधानी भुवनेश्वर में केन्द्रीय विद्यालय-3 के मुख्य द्वार के पास हुए बम विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Bhubaneswar Bomb Blast: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  दौरे पर हैं. इस दैरान केंद्रीय विद्यालय (KV) के पास हुए बम धमाके से दहशत का माहौल बन गया है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सुबह करीब 8 बजे गाड़कन क्षेत्र में स्थित स्कूल के गेट नंबर 3 के सामने अचानक जोरदार धमाका हुआ. सूत्रों के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक सामग्री सक्रिय कर भाग निकला. धमाके के बाद स्थानीय लोग और स्कूल प्रशासन दहशत में आ गए.हालांकि, जब बम फटा तो वहां कोई मौजूद नहीं था; स्टूडेंट्स पहले ही स्कूल के अंदर जा चुके थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.

सूचना मिलते ही मंचेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर प्रारंभिक जांच शुरू की. राहत की बात यह रही कि विस्फोट में किसी प्रकार की चोट या क्षति की पुष्टि नहीं हुई है.

सील किया गया इलाका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और सभी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान की जा सके. एनआईए की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने इकट्ठा कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है व स्कूल से आधा किलोमीटर दूर के इलाके को सील कर दिया गया है और जांच चल रही है. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. स्कूल गेट पर हुई इस घटना के पीछे का कारण और अपराधियों की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

धमाकों के समय जगह खाली थी

घटना का समय गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि सुबह 7:30 बजे से 7:45 बजे के बीच लगभग 1,000-1,500 छात्र इसी गेट से स्कूल में आते हैं. अच्छी बात यह है कि धमाकों के समय यह इलाका खाली था.

बारूद वाला पटाखा बम

पुलिस कमिश्नर एस. देवदत्त सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बम बारूद वाला पटाखा था. यह किसने और क्यों किया, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है. एक साइंटिफिक टीम अभी जांच कर रही है. मिट्टी के सैंपल इकट्ठा कर लिए गए हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST