Live
Search
Home > क्रिकेट > आयुष म्हात्रे या ऋतुराज गायकवाड़… किसके साथ ओपनिंग करेंगे संजू सैमसन, कैसी होगी प्लेइंग XI?

आयुष म्हात्रे या ऋतुराज गायकवाड़… किसके साथ ओपनिंग करेंगे संजू सैमसन, कैसी होगी प्लेइंग XI?

CSK Probable Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस नए सीजन में CSK की टीम युवा खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर अपना दबदबा बनाने के इरादे से उतरेगी. IPL 2026 के लिए CSK ने अपनी स्क्वाड का काफी मजबूत बनाया है. ऐसे में टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर खूब चर्चा चल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2026 में CSK की प्लेइंग-11 कैसी होगी?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 26, 2026 10:25:01 IST

Mobile Ads 1x1

CSK Probable Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 2 दिन का समय रह गया है. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम पूरी तैयारी के साथ नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर खूब चर्चा चल रही है. खासकर फैंस का मन में बड़ा सवाल है कि संजू सैमसन के आने के बाद सीएसके के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा. अब CSK के कप्तान ने इसका खुलासा कर दिया है. CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बताया कि IPL 2026 में वो खुद संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. CSK ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को अपनी स्क्वाड में शामिल किया था. ऐसे में अगर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते हैं, तो 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने पड़ेगी. आयुष म्हात्रे ने पिछले साल सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.

आयुष म्हात्रे कहां करेंगे बल्लेबाजी?

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 14 में से 10 मैच हारकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी. हालांकि आयुष म्हात्रे ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि आयुष म्हात्रे ने अपने IPL डेब्यू में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, जहां पर उन्होंने 15 गेंदों पर 32 रन बनाए थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट आयुष म्हात्रे को तीसरे नंबर पर मौका दे सकती है. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वह इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उन्हें ओपनिंग स्लॉट दिया जाएगा, जिससे वो शुरुआत से गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रख सकें. वहीं, साउथ अफ्रीका के धाकड़ युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस 4 या 5 नंबर पर खेलते दिखाई देंगे.

कैसी होगी संभावित प्लेइंग 11?

CSK के संभावित प्लेइंग-11 की बात करें, तो संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करेंगे. इसके अलावा तीसरे नंबर पर आयुष म्हात्रे या उर्विल पटेल खेलते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, चौथे पर डेवाल्ड ब्रेविस, पांचवें पर शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके बाद छठे नंबर पर कार्तिक शर्मा और 7वें पर एमएस धोनी खेलते दिखाई दे सकते हैं. फिर 8वें नंबर पर प्रशांत वीर का ऑप्शन है, जो स्पिन गेंदबाजी भी लेकर आते हैं. वहीं, गेंदबाजों में नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा.

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, प्रशांत वीर, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी.

CSK का शेड्यूल

चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को अपने नए सीजन की शुरुआत करने मैदान पर उतरेगी. CSK का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच होगा.

MORE NEWS