<

आखिरी मैच में लगाया था शतक… फिर भी भारत की ODI टीम से क्यों बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़? BCCI पर भड़के फैंस

Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ को भारत की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट ने गायकवाड़ को ड्रॉप करने का फैसला लिया, जबकि गायकवाड़ ने अपने आखिरी वनडे में शतक लगाया था.

Ruturaj Gaikwad Dropped From ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया. इस टीम में बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं दिया गया. गायकवाड़ ने भारत के लिए अपनी आखिरी वनडे पारी में शतक लगाया था, लेकिन फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में गायकवाड़ को चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह मौका मिला था. उन्होंने बखूबी अपना रोल भी निभाया, लेकिन फिर भी उन्हें टीम से बाहर को रास्ता दिखाया गया.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनकी जगह गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था. गायकवाड़ ने पहले मैच में सिर्फ 8 रन बनाए, लेकिन अगले मैच में 105 रनों की बड़ी पारी खेली थी. इसके अलावा घरेलू टूर्नामेंट में भी गायकवाड़ शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद भी गायकवाड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्क्वाड में मौका नहीं दिया गया. अब इस पर फैंस गुस्सा फूट पड़ा है.

गायकवाड़ के न चुने जाने पर भड़के फैंस

BCCI के स्क्वाड सेलेक्शन को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए हैं. फैंस का कहना है कि रुतुराज गायकवाड़ ने शतक बनाया, लेकिन फिर भी उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया जाता है. वहीं, पंत का हालिया फॉर्म खराब के बावजूद टीम में जगह दी गई है. एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, उनका खेलना या न खेलना भी अनिश्चित है, लेकिन फिर भी ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर कर दिया गया है.’ वही, एक अन्य शख्स ने लिखा, भारतीय बल्लेबाजों में (कम से कम 50 पारियों में) लिस्ट-ए इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड गायकवाड़ के नाम है, जो विराट कोहली से भी ज्यादा है.

फिर भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम में उनका नाम कहीं नहीं है. एक खिलाड़ी को और क्या चाहिए? प्रदर्शन करना या फिर जान-पहचान होना? चयन का तरीका ही गलत है.’ इतना ही नहीं, एक यूजर ने सवाल किया, ‘गिल के फिट होने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है, लेकिन श्रेयस के फिट न होने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को इतने रन बनाने के बाद भी टीम से बाहर कर दिया गया है.’

यहां देखें भारत की वनडे स्क्वाड

भारत के स्क्वाड में सिर्फ 6 बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कुल 5 बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा अन्य सभी ऑलराउंडर, विकेटकीपर और गेंदबाज हैं. बल्लेबाजों में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं. जायसवाल को ओपनर के बैकअप के तौर पर रखा गया है, क्योंकि वनडे में गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे. इसके बाद विराट कोहली तीसरे नंबर पर खेलेंगे, जबकि अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. फिलहाल अय्यर की फिटनेस को लेकर थोड़े सवाल हैं. अगर वह किसी कारण नहीं खेलते हैं, तो उनके बैकअप के तौर पर कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं रखा गया है.

गायकवाड़ ने लगाया था शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. इस सीरीज के दूसरे मैच में गायकवाड़ ने 83 गेंदों पर 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के निकले थे. उनका स्ट्राइक रेट भी 126.51 का रहा था. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी गायकवाड़ धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के लिए मुंबई के खिलाफ 52 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली. इसी के साथ ही गायकवाड़ लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत (कम से कम 50 पारियां) वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. गायकवाड़ का लिस्ट-ए एवरेज 97 मैचों में 4,904 रन के साथ 57.69 हो गया, जो विराट कोहली से थोड़ा ज्यादा है. कोहली ने 344 पारियों में 57.67 की औसत से 16,207 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gold Rates Today 31 March, 2026: सोने की कीमत में जबरदस्त यू-टर्न, जानें आज खरीदना फायदे का सौदा या नुकसान?

Aaj Sone Ka Bhav 31 March 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: March 31, 2026 10:07:16 IST

RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया…

Last Updated: March 31, 2026 10:03:26 IST

Is Stock Market Open Today: क्या आज खुला है शेयर बाजार? BSE और NSE के इस बड़े अपडेट को देख कर ही शुरू करें अपना ट्रेड!

भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) आज श्री महावीर…

Last Updated: March 31, 2026 09:56:35 IST

Tamil Nadu Election: विजय का बड़ा दावा, क्यों छोड़ी आरामदायक जिंदगी, स्टालिन से मुकाबला कैसे

Tamil Nadu Election: विजय ने कहा कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव डीएमके और टीवीके…

Last Updated: March 31, 2026 09:46:28 IST

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स से लिया बदला, सीएसके को दिए 2 गहरे जख्म; अब हो रहा होगा पछतावा

Ravindra Jadeja: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच…

Last Updated: March 31, 2026 09:21:02 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दामों में नया खेल! मिडिल ईस्ट की हलचल से झटका या राहत?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 31, 2026 08:31:39 IST