<
Categories: खेल

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला ‘गरजा’, SA के खिलाफ जड़ा करियर का पहला ODI शतक

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए अपने करियर का पहला वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है.

Ruturaj Gaikwad First ODI Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदारी पारी खेलते हुए शतक लगा दिया है. यह वनडे इंटरनेशनल में गायकवाड़ के करियर का पहला शतक है. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में 83 गेदों में 105 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 12 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 126.5 का रहा. उन्होंने विराट कोहली के साथ लंबी पार्टनरशिप कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. बता दें कि पिछले वनडे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे और छोटे स्कोर पर आउट हो गए थे. उस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने गायकवाड़ का काफी शानदार कैच पकड़ा था. हालांकि दूसरे वनडे मैच में ऋतुराज ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया. वह भारतीय टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस नंबर पर वनडे में श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन वे अभी चोटिल हैं. इसके चलते ऋतुराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया.

77 गेंदों में पूरा किया शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऋतुराज चौथे नंबर पर मैदान में उतरे. उस समय भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन था. ऋतुराज ने शुरुआत में सभंलकर बल्लेबाजी की और विराट कोहली के साथ पार्टनरशिप बुनने लगे. ऋतुराज ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने तेज खेलना शुरू किया और फिर 77 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के चारों ओर शॉट लगाए और अपनी काबिलियत दिखाई. शतक पूरा करने के बाद ऋतुराज 105 के स्कोर पर मार्को जानसन की गेंद पर टोनी डी जोर्जी को कैच दे बैठे.

ट्रोलर्स को दिया जवाब

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने शतक से उन सभी ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है, जो उनके टीम में होने पर सवाल उठा रहे थे. दरअसल, इस सीरीज के पहले वनडे मैच में ऋतुराज सिर्फ 8 रन के छोटे स्कोर पर आउट हो गए थे. इस खराब प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया, जिसका जवाह ऋतुराज ने अपने बल्ले से दूसरे मैच में दिया. ऋतुराज ने सभी ट्रोलिंग का सामना करते हुए दूसरे वनडे मैच में वापसी करते हुए वनडे करियर का पहला शतक लगाया. उनकी इस पारी में आक्रामकता और संयम का मिश्रण देखने को मिला.

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन

हाल ही में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए की टीमों के बीच अनऑफिशियल वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. वह उस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे. इसके अलावा डोमेस्टिक मैच में भी ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म से गुजर रहे थे. ऐसे में सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया. वह भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर के स्थान पर खेल रहै हैं, जो चोटिल होने के कारण टीम से दूर हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 11:35:04 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST