Bharti Singh Hospital Video: प्रेग्नेंट भारती सिंह का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रही हैं. वीडियो देख फैंस को भारती की काफी चिंता सता रही है.
Bharti Singh Hospital Video: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं. साथ ही वह लगातार काम भी करती नजर आ रही हैं. वह इस समय भी अपना पूरा ध्यान काम पर लगा रही हैं. भारती अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं. पैपराजी अक्सर उनसे पूछते हैं कि बेबी कब आने वाला है. जिस पर हमेशा भारती मजाक में जवाब देती हैं. भारती और हर्ष दोनों चाहते हैं कि बेटे के बाद इस बार उन्हें एक प्यारी सी लड़की हो. वहीं उनके फैंस भी बेबी गर्ल चाहते हैं.
इस बीच भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं. वीडियो में भारती अस्पताल में नजर आ रही है. इस वीडियो में भारती सिंह अस्पताल के स्ट्रैचर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब नजर आ रही हैं. भारती प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी तकलीफ में दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा है. भारती आंखें बंद कर दर्द को महसूस करती नजर आ रही हैं. लेकिन उन्हें दर्द से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है.
इस वीडियो पर फैंस भर-भरकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. लोग इस वीडियो को देख बेबी गर्ल होने की दुआ करते नजर आ रहे हैं. फैंस चाहते ैहं कि भारती का एक बेटा है और अब एक बेटी जरूर होनी चाहिए. हालांकि भारती सिंह का ये वीडियो काफी ज्यादा पुराना है. ये वीडियो कॉमेडियन की पहली प्रेग्नेंसी का है. भारती की दूसरी डिलीवरी का समय काफी नजदीक आ गया है. अब फैंस को केवल बेबी गर्ल वाली गुड न्यूज का इंतजार है.
बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि भारती सिंह इस बार जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है. भारती ने एक व्लॉग में जुड़वां बच्चों से जुड़ा सवाल किया था. जिस पर हर्ष काफी ज्यादा खुद नजर आ रहे थे. हर्ष का कहना है कि अगर जुड़वा बच्चे होते हैं, तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी मिलेगी.
Rhiti Tiwari Viral Video: बिग बॉस 20 से रीति तिवारी बाहर हो गई हैं. शो…
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…