<

IPL में RCB, तो SA20 में पार्ल्स रॉयल्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड; सनराइजर्स के सामने 49 रन पर हुए ढेर

Paarl Royals 49 Runs All Out: SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स की टीम ने IPL की RCB की तरह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. पार्ल रॉयल्स की टीम सनराइजर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 रनों पर ढेर हो गई.

Paarl Royals 49 Runs All Out: साउथ अफ्रीका में घरेलू टी20 टूर्नामेंट (SA20) खेला जा रहा है. इस लीग का तीसरा मैच 27 दिसंबर को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच पार्ल में खेला गया. इसमें मैच में पार्ल रॉयल्स की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 11.5 ओवरों में सिर्फ 49 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही इस टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. पार्ल रॉयल्स की टीम SA20 लीग में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने वाली टीम बन गई है.
इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. पारी की शुरुआत करते हुए क्विंटन डि कॉक ने 24 गेंदों पर 42 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई. इसके बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जॉर्डन हरमन ने तूफानी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उनकी धमाकेदार पारी के दम पर सनराइजर्स की टीम ने 186 रन बनाए.

पार्ल रॉयल्स हुई 49 रन पर ढेर

पार्ल रॉयल्स की टीम 187 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पार्ल रॉयल्स के बल्लेबाजों को दबाव में रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्ल रॉयल्स के सभी बल्लेबाज 11.5 ओवरों में सिर्फ 49 रनों पर ही ढेर हो गए. पार्ल रॉयल्स की ओर से एशा ट्राइब ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. इसके अलावा विकेटकीपर काइल वेर्रेने 17 गेंद में 11 रन बटोरे. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई खिलाड़ी दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाया.

एनरिक नॉर्ख्या की घातक गेंदबाजी

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की तरफ से एनरिक नॉर्ख्या सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. नॉर्ख्या ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट झटके. नॉर्ख्या के अलावा एडम मिल्ने और थारिंदु रत्नायके ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यान्सन और सेनुरां मुथुसामी ने 1-1 विकेट मिले.

आरसीबी भी आईपीएल में 49 रनों पर हो चुकी है ऑलआउट

IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी साल 2017 में ऐसा ही अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. 2017 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ RCB की टीम सिर्फ 49 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 131 रन बनाए थे,जिसका पीछा करते हुए RCB 49 रनों पर ढेर हो गई थी. यह IPL के इतिहास का सबसे छोटा टीम स्कोर है.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST