सोनभद्र: आरोप है कि सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में काम शुरू करने से पहले उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से शट डाउन करवाया था. लेकिन अचानक काम के…
सोनभद्र- ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान लाइनमैन की मौत
सोनभद्र: आरोप है कि सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में काम शुरू करने से पहले उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से शट डाउन करवाया था. लेकिन अचानक काम के दौरान बीच में ही 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति चालू हो गई.
ग्रामीणों और बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बंद कराते हुए गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को पहले नीचे उतारा और सीएचसी करमा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेज दिया. और वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनकी मौत हो गई. उधर, घटना की जानकारी होने पर पत्नी बिंदू और घरवालों का रो-रोकर हाल बहुत बेहाल हो गया है.
लाइनमैन संतोष को आग की लपटों से घिरा देख साथी कर्मियों ने तुरंत पावर हाउस में फोन करके शटडाउन कराया और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे. लेकिन गंभीर हालत में उन्हें नीचे उतारा गया और ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया था.
ऐसा बताया जा रहा है कि संतोष कई वर्षों से बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे. उनके दो बेटे हैं और वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ गांव में ही रहते थे. इस घटना के बाद अन्य सहकर्मियों ने विभाग पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है।
Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…