<

Saleem Wastik Attack: गला रेता और पेट में कई बार चाकू से…सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला

Saleem Wastik Attack News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर कुछ हमलावरों ने उनके ऑफिस में घुसकर गला रेत दिया और कई बार पेट में चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में उनका उपचार जारी है.

Saleem Wastik Attack: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में अली गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को 50 वर्षीय यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ऑफिस में जानलेवा हमला कर दिया गया. जिसके पीछे कट्टरपंथियों का हाथ बताया जा रहा है.

इस जानलेवा हमले के पीछे की वजहों की बात करें तों बताया जा रहा है कि सलीम मुस्लिम समुदाय, कुरान, मदरसों और पैगम्बर मुहम्मद के प्रति खुलकर अपनी बात रखते हैं, इस वजह से उनपर हमला हो सकता है. उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला शुक्रवार दिन का बताया जा रहा है. जब बाइक सवार हमलावरों ने सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर उनका गला रेत दिया और पेट में कई बार चाकुओं से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्हें दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस पूरे मामले पर एसीपी लोनी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है.

बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ आरोपी की हिरासत में मौत, शक के घेरे में पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज

कौन हैं सलीम वास्तिक?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलीम ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें उसके लगभग 28 हजार फॉलोअर्स हैं. सलीम वास्तिक खुद को एक्स मुस्लिम कहते और लिखते हैं. जो अपनी वीडियो में इस्लामिक कुरीतियों, हलाल प्रथा, मदरसा शिक्षा और धार्मिक व्याख्याओं पर खुलकर टिप्पणी करते हैं. वे मुस्लिम समुदाय से आत्ममंथन करने की अपील करते हैं.

इसके अलावा, उनका कहना है कि मुसलमानों को यह सोचना चाहिए कि हिंदू समाज में उनके बारे में नकारात्मक सोच क्यों हैं? उन्होंने इस्लाम को विदेशी धर्म बताते हुए ऐतिहासिक धर्मांतरणों पर भी अपनी बात रखी है. उनके बयानों से मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश है.

‘3 गोली मारकर आया…’, पत्नी ने की बेवफाई तो पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट; हत्या के बाद बनाया वीडियो

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST