Hindi News / Sports / Sa Vs Sl Pitch Report Delhis Pitch Is Helpful For Bowlers Scoring Runs Is Not Easy

SA VS SL Pitch Report: दिल्ली की पिच गेंदबाजों के लिए है मददगार, रन बनाना नहीं हैे आसान

India News (इंडिया न्यूज), SA VS SL Pitch Report: भारत के धरती पर खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) में आज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, यह मैदान बल्लेबाजों के लिए हमेशा से मुश्किल […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), SA VS SL Pitch Report: भारत के धरती पर खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) में आज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, यह मैदान बल्लेबाजों के लिए हमेशा से मुश्किल भरा रहा है। यहां रन बनाना कभी भी आसान नहीं रहा। यही कारण है कि इस मैदान पर अब तक खेले गए 26 वनडे मैचों में महज दो बार ही टीमें 300 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है। सबसे पहली बार यहां पाकिस्तान ने 300 रन का आंकड़ा छुआ था।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 200 रन भी बनाने में रही विफल 

भारत के खिलाफ अप्रैल 2005 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 8 विकेट खोकर 303 रन बनाए थे। इसके बाद फरवरी 2011 में वेस्टइंडीज ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 8 विकेट खोकर 330 रन का स्कोर खड़ा किया था। यहां हुए सभी 26 मैचों में 6 बार ऐसा भी हुआ है। जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 200 रन भी बनाने में विफल रही हैं। दिल्ली के इस मैदान पर कम से कम 250 से ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में सर्वोच्च स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 96.38 रहा है।

IPL 2025: हैदराबाद के कप्तान ने आईपीएल में रचा इतिहास, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

ipl 2024 pitch

इस पिच पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यहां 7 पारियों में इस स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं। इस मैदान पर अब तक वनडे में केवल 8 शतक ही लगे हैं। आपको बता दें कि, आज तक कोई भी बल्लेबाज इस मैदान पर दो शतक नहीं जड़ पाया है। यहां छक्के जड़ना भी काफी कठीन माना जाता है। अब तक केवल 5 बल्लेबाज इस मैदान पर 3 से ज्यादा छक्के जड़ सके हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस पिच पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

दिल्ली में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका ने अब तक 5 मुकाबला खेला हैं। इन सभी 5 मुकाबलों में लंकाई टीम को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। उसे एक मैच में जीत मिली है और एक मैच रद्द हुआ है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड यहां बराबरी वाला रहा है। प्रोटियाज ने यहां दो मैच खेले हैं और इनमें से उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:-

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue