<

Sachin Tendulkar-Ayush Mhatre: मास्टर ब्लास्टर का गुरू मंत्र! सचिन तेंदुलकर ने अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को दिया खास तोहफा

Sachin Tendulkar News: भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भारत को छठी बार विश्वकप जीताकर इतिहास रच दिया. अब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें खास तोहफा दिया और उन्हें समझाया.

Sachin Tendulkar Gifts His Jersey To Ayush Mhatre: भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत के कुछ दिनों बाद, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आयुष म्हात्रे से मुलाकात की. सचिन तेंदुलकर ने वह जर्सी भेंट की, जो उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज में पहनी थी. सचिन ने यह जर्सी आयुष म्हात्रे को सौंपी है. 

सचिन ने सौंपी अपनी जर्सी

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान  म्हात्रे जिम्बाब्वे में ऐतिहासिक जीत के बाद मुंबई लौटे, जहां उनकी टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. वापस लौटने पर म्हात्रे ने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया. सचिन तेंदुलकर ने म्हात्रे को अपनी टेस्ट जर्सी भेंट की, साथ ही एक उसपर अपना संदेश भी लिखा.

क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

वीडियो में तेंदुलकर ने म्हात्रे से कहा, ‘लगातार मेहनत करते रहो, ध्यान केंद्रित रखो. लोगों के बहकावे में मत आओ. अभ्यास करते रहो, एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है. चाहे जो भी हो, ध्यान भटकाने वाली चीजें बहुत होंगी.’

आयुष म्हात्रे ने क्या लिखा?

आयुष म्हात्रे ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं आपको स्क्रीन पर देखते हुए बड़ा हुआ. आज मैं आपके घर पर खड़ा हूँ, आपकी यात्रा का एक टुकड़ा अपने हाथों में थामे हुए. इस सम्मान के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, सर. मैं इसे उसी आदर के साथ संजो कर रखूंगा, जिस आदर के साथ आपने वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को संजो कर रखा.’

भारत ने अंडर-19 में किया कमाल

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने हरारे में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अपना छठा खिताब अपने नाम किया. वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंदों पर खेली गई 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 411/9 का स्कोर खड़ा किया और फिर इंग्लैंड को 40.2 ओवरों में 311 रनों पर ऑल आउट कर दिया.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST