<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 10 Feb 2026: प्रेम–राही की शादी तोड़ेगी प्रेरणा, खुदखुशी करेगा यह शख्स, शो का महा-ट्विस्ट उड़ा देगा होश

Anupama Spoiler 10 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में बड़ा बदलाव आया है, शो में अनुपमा का नया दुश्मन आ खड़ा हुआ है. आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम–राही की शादी के बीच प्रेरणा दरार बनने वाली है, वहीं कीर्ति से परेशान होकर कपिल सुसाइड करने की कोशिश करने वाला है.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर से हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा हैं. कीर्ति की एंट्री के बाद शो की कहानी में नया बदलाव आया है, जिसे अब दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. मेकर्स भी सीरियल को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए खूब पापड़ बेल रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा‘ में अब तक आपने देखा कि कीर्ति अपने पति कपिल पर हाथ उठाती है और उसके साथ गलत व्यवहार करती है. पत्नी से मार खाने के बाद कपिल चोरी छुपे अपनी मां से मिलने जाता है, दूसरी ओर कीर्ति भी अनुपमा के साथ बाजार निकल जाती है. वहीं कीर्ति अपने पति को देख लेती है और उसे पता लगता है कि कपिल उससे झूठ बोलकर अपनी मां से मिलने गया है. ऐसा होते ही कीर्ति का दिमांग खराब हो जाता है और वो गुस्से से पागल हो जाती हैं, लेकिन फिर वो अनुपमा के सामने  अच्छी बहू होने का दिखावा करती है. लेकिन अनुपमा समझ जाती है कि कीर्ति कुछ तो छिपाने की कोशिश कर रही है. कीर्ति की सास एक वृद्धा आश्रम में रहती है ये बात अनुपमा को पता लग जाती है. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है. अनुपमा अब कीर्ति के पीछे पड़ने वाली है.  

सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में आया बड़ा बदलाव (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Upcoming Episode 10 February 2026 )

स्टार प्लस पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि राजा शाह हाउस में खाना बनाते हुए कोठारी हाउस की बाद करेगी, लेकिन वसुंधरा को राजा की ये हरकत पसंद नहीं आएगी, लेकिन वो अनुपमा के सामने कुछ नहीं बोल पाएगी. लेकिन वसुंधरा फैसला करेगी की राजा को अनुपमा के परिवार से दूर रखना है. दूसरी ओर कीर्ति अपने पति से जबरदस्त झगड़ा करने वाली है और बंद कमरे में अपने पति पर हाथ उठाने वाली हैं. वहीं पराग अंश को अपने डायमंड के बिजनेस थमाने वाला है. यह खबर अनुपमा को खुश करने वाली है, लेकिन गौतम इस खबर को सुनते ही भड़कने वाला है.

पराग देगा अपना सारा बिजनेस अंश के हाथ में (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 10 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में आने वाले महा ट्विस्ट में आप देखेंगि कि गौतम पराग से सवाल करने वाला है कि वो अंश को अपना डायमंड का बिजनेस कैसे दे सकता है. पराग इस पर जवाब देने वाला है कि गौतम जल्द ही घर से जाने वाला है, तो ऐसे में उसे बिजनेस पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है. दूसरी ओर आप देखेंगे की सीरियल में प्रेरणा प्रेम की लव स्टोरी आगे बढ़ रही हैं.  प्रेरणा चोरी से प्रेम के कमरे में जाती है और सोते हुए उसे किस करने की कोशिश करती है. ऐसा होते ही प्रेम प्रेरणा पर भड़क जाएगा, जिसके बाद प्रेरणा भी गुस्सा हो जाती हैं

सुसाइड करने की कोशिश करेगा कपिल (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Latest Episode 10 February 2026)

शो में आप आगे देखेंगे कि कपिल कीर्ति से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश करने वाला है. वहीं अनुपमा ऐसा होते हुए देखने वाली है, अनुपमा कपिल को बचाने वाली है. कपिल भी अनुपमा के सामने जमकर रोने वाला है. कपिल अनुपमा को बताने वाली है कि कैसे कीर्ति उसे टॉर्चर करती है, वही अनुपमा उसे सपोर्ट करने का वादा करने वाली है और सबके सामने कीर्ति की सच्चाई लाने की कोशिश करने वाली है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST