<

‘सचिन तेंदुलकर ने खराब की सबकी जिंदगी…’, ‘क्रिकेट के भगवान’ को लेकर ऐसा क्यों बोले कपिल देव?

Kapil Dev On Sachin Tendulkar: भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का कहना है कि सचिन तेंदुलकर ने सबकी जिंदगी खराब कर दी. सचिन तेंदुलकर बहुत की कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल लिया. अब सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा भी ऐसा करे, जबकि यह संभव नहीं है. कपिल देव ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि अपने शरीर को समझें और उसके साथ काम करें, न कि दूसरों को देखकर वैसा ही करें.

Kapil Dev On Sachin Tendulkar: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने साल 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया था. वह दुनिया के महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार हैं. इस बीच कपिल देव ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. कपिल देव ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने सभी की जिंदगी खराब कर दी. इसके पीछे की वजह बताते हुए कपिल देव ने कहा कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सिर्फ 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उसके बाद से हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा भी ऐसा ही करे. मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. उस समय सचिन तेंदुलकर की उम्र सिर्फ 16 साल थी. डेब्यू के बाद भारतीय क्रिकेट में एक नया दौर शुरू हुआ. सचिन तेंदुलकर ने कई सालों तक भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

कपिल देव ने क्यों कहा ऐसा?

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर कपिल देव (Kapil Dev) ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा हर कोई अलग. ऐसे में उन्हें खुद को समझना चाहिए. कपिल देव ने सचिन का नाम लेते हुए कहा कि आप जीनियस लोगों की बराबरी नहीं कर सकते और न ही आपको कोशिश करनी चाहिए. दरअसल, कपिल देव का कहना है कि हर इंसान की अपनी समझ और काबिलियत है. किसी भी इंसान को दूसरे को देखकर कॉपी नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने शरीर के हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए. कपिल देव ने आगे कहा कि ‘विराट कोहली (Virat Kohli) काफी एक्सरसाइज करते हैं, काफी वजन उठाते हैं. अगर दूसरे लोग कोहली को फॉलो करेंगे, तो अस्पताल में ही जाएंगे.

इसके आगे कपिल देव ने कहा कि कोई एक घंटे में किताब पढ़ लेता है, लेकिन उनके जैसे लोगों को 1 हफ्ते लग जाते हैं. कपिल देव ने साफ किया कि हमें खुद को समझना होगा, लेकिन ज्यादातर लोग यह देखते हैं कि दूसरा क्या कर रहा है. इसी दौरान कपिल देव ने कहा कि एक बड़ी चीज सामने आई है कि सचिन तेंदुलकर ने सबकी लाइफ खराब कर दी. सचिन ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल लिया. अब सभी मां-बाप का कहना है कि उनके बच्चे क्यों नहीं खेल सकते, जबकि सचिन खेल गया.

कपिल देव ने युवा खिलाड़ियों को दी खास सलाह

कपिल देव ने कहा कि हर इंसान अलग है. ऐसे में किसी को किसी दूसरे की तरह बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. कपिल देव ने आगे कहा कि ‘हमने जो सीखा था वो यह था कि आप जितनी नेट पर गेंदबाजी करेंगे उतने ही बेहतर बनेंगे.’ हालांकि वर्तमान में जो कोच हैं, वो साइंटिफिक सोच रखते हैं. कपिल देव ने कहा कि मौजूदा समय में कोच का कहना है कि आपको 18 गेंदों से ज्यादा नहीं करना है. तो आप चार ओवर गेंदबाजी करोगे और फिर आपको 10 ओवर करने पड़ गए, तो आपको चोट तो लग जानी है.

ेउन्होंने कहा कि कई बार आपको साइंस के हिसाब से नहीं, बल्कि अपने शरीर के साथ जाना पड़ता है. हालांकि कपिल देव का कहना है कि वह साइंस के खिलाफ नहीं, लेकिन हर किसी को अपने शरीर को समझना चाहिए. कपिल देव ने कहा कि 90 फीसदी क्रिकेटर अपने शरीर को नहीं समझते हैं. वे सोचते हैं कि अगर कोई दूसरा खिलाड़ी कर सकता है, तो वे क्यों नहीं कर सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST