<

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ‘जंग’ से पहले टीम इंडिया को मिला ‘सचिन-मंत्र’, तेंदुलकर से बात कर खिलाड़ियों को जोश हाई

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम से वर्चुअल बातचीत की. इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव शेयर किया. देखें फोटोज...

IND vs PAK: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (1 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीट हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारत की अंडर-19 टीम से बात की. सचिन तेंदुलकर ने भारत की युवा टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जीत का गुरुमंत्र दिया. उन्होंने युवा खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया और अपना अनुभव शेयर किया. भारतीय अंडर-19 टीम इस समय अंडर-19 वनडे विश्व कप खेल रही है, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया में हो रहा है. इस टूर्नामेंट में सुपर सिक्स के दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा. भारतीय टीम ने लीग स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं, पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर है. अगर भारत 1 फरवरी को पाकिस्तान को हरा देता है, तो पाकिस्तान अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम ने अभी तक उस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. 1 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अंडर-19 विश्व कप में खेल रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों से वर्चुअल बातचीत की.

सचिन ने खिलाड़ियों को दिया गुरुमंत्र

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल के जरिए भारतीय अंडर-19 टीम के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की. उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के उभरते सितारों के साथ अपने इंटरनेशनल करियर का अनुभव साझा किया. इस बातचीत के दौरान भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे से लेकर वैभव सूर्यवंशी और अन्य सभी खिलाड़ी मौजूद रहे. भारत के युवा खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर की बातों को ध्यान से सुना कि किस तरह प्रेशर वाले मैच में खुद को और टीम को संभाला जाता है. साथ ही सचिन ने खिलाड़ियों के साथ मैच के दौरान आने वाली बड़ी चुनौतियों से निपटने को लेकर चर्चा की.

BCCI ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इस बातचीत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. इस दौरान सभी खिलाड़ी पूरी तरह अलर्ट नजर आए. BCCI ने लिखा, अंडर-19 विश्व कप में खेल रही भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ वर्चुअल बातचीत की। यह एक अमूल्य अनुभव था, जिसमें अगली पीढ़ी को लगातार विकसित हो रहे खेल में सफलता और दीर्घायु के लिए महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में जानकारी और दृष्टिकोण प्राप्त हुए. BCCI ने आगे लिखा कि यह बातचीत सिर्फ तकनीकी कौशल और फिट रहने तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि केंद्रित रहने, अनुशासित रहने, विनम्र रहने और सफलता में दृढ़ रहने के महत्व को भी दर्शाते हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच 1 फरवरी को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों का मुकाबला अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को भारी अंतर से हराया था. ऐसे में भारतीय टीम एशिया कप फाइनल के मुकाबले का बदला लेना चाहेगी. ICC अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच नॉकआउट मुकाबला बन गया है. सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. ऐसे में अब इस ग्रुप से सिर्फ 1 ही टीम सेमीफाइनल में जा पाएगी. भारत ने सुपर सिक्स के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST