<
Categories: खेल

Wrestlemania 30 में क्यों हारे थे अंडरटेकर? जानबूझकर या रची गई थी साजिश, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

अंडरटेकर जब रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लेसनर से हारे थे तो पूरा WWE जगत हैरान हो गया है. आइए जानते हैं इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी.

WWE के इतिहास में अगर किसी एक पल ने फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया, तो वह था WrestleMania 30 में The अंडरटेकर की हार. 21 मैचों तक अजेय रहने वाले “द डेडमैन” को ब्रॉक लैसनर ने पिन कर दिया और उनकी ऐतिहासिक स्ट्रीक 21–0 पर खत्म हो गई. यह नजारा देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ही नहीं, बल्कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए थे.
सालों तक अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को हराया था. इसलिए उनकी हार की कल्पना तक किसी ने नहीं की थी. लेकिन यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की खास रणनीति का हिस्सा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विंस रेसलमेनिया 30 को इतिहास का सबसे यादगार इवेंट बनाना चाहते थे. वह ऐसा पल देना चाहते थे, जिसके बारे में फैंस सालों तक बात करें. स्ट्रीक तोड़ना उसी बड़े प्लान का हिस्सा था.

क्या था प्लान?

इसके अलावा, WWE ब्रॉक लैसनर को एक खतरनाक और अजेय रेसलर के रूप में स्थापित करना चाहती थी. अंडरटेकर को हराने के बाद ब्रॉक की छवि “द बीस्ट इनकार्नेट” के तौर पर और मजबूत हो गई. उस समय अंडरटेकर भी चोटों से जूझ रहे थे और मैच के दौरान उन्हें कंकशन का सामना करना पड़ा था.

WWE की स्क्रिप्ट काम आई

ऐसे में भविष्य को देखते हुए यह फैसला सही माना गया. खास बात यह रही कि अंडरटेकर ने भी विंस के निर्णय पर पूरा भरोसा जताया. आखिरकार, यह सिर्फ एक हार नहीं थी, बल्कि WWE इतिहास का वह मोड़ था जिसने कंपनी की दिशा ही बदल दी. हालांकि, WWE को आज इसका फायदा भी मिल रहा है. क्योंकि ब्रॉक लेसनर को WWE एक महान रेसलर के रूप में स्थापित करने में कामयाब हो चुका है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST