Sai Sudarshan Ruled out of Srilanka Series: भारतीय टीम के स्टार बैटर सुदर्शन को फिटनेस से जुड़ी परेशानी के कारण आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है. यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है.
साईं सुदर्शन चोट की वजह से बाहर.
Sai Sudarshan Ruled out of Srilanka Series: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटनेस से जुड़ी समस्या के कारण सुदर्शन को श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा है. हालांकि, उनकी परेशानी को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनके बाहर होने से भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में मुश्किलें आ गईं हैं. दूसरी ओर शुभमन गिल भी चोट से परेशान हैं. वह प्रैक्टिस मैच में भी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.
साई सुदर्शन ने पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत की है. बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर वह टीम के लिए एक जरूरी विकल्प माने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली. सुदर्शन की बल्लेबाजी शानदार है जिस वजह से सेलेक्टर्स ने उनपर भरोसा जताया है. भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट के लिए साईं काफी अहम माने जाते है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से उनका बाहर होना उनके साथ-साथ टीम के लिए भी निराशाजनक खबर है.
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. सुदर्शन की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम मैनेजमेंट को बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है. अब देखना होगा कि उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलता है और प्लेइंग इलेवन में किस बल्लेबाज को जिम्मेदारी दी जाती है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (सीरीज से बाहर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…
Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…