<

टीम इंडिया में खलबली! 1 खिलाड़ी को छोड़कर पूरा मैनेजमेंट पहुंचा श्रीलंका, उसको बेंगलुरु में क्यों छोड़ दिया?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी तक टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं. उनकी फिटनेस पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है.

भारत और श्रीलंका (India vs Srilanka) के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम की तैयारियों को हल्का झटका लगा है. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी तक टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ मंगलवार (4 अगस्त) को श्रीलंका पहुंच गए, लेकिन साई सुदर्शन बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही मौजूद हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पैर के अंगूठे में लगी चोट से उबर रहे हैं. उनकी फिटनेस का लगातार आकलन किया जा रहा है और मेडिकल टीम से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही वह टीम से जुड़ पाएंगे.
भारत 7 अगस्त से श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगा, जबकि पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. साई सुदर्शन को हाल के समय में भारत के नंबर-3 बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन टीम में उनकी जगह पूरी तरह तय नहीं मानी जा रही थी. शुरुआती पांच टेस्ट मैचों में वह केवल दो अर्धशतक ही लगा सके थे. हालांकि पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 81 रन की जरूरी पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखाई थी.

पडिक्कल को मिल सकता है मौका

अब अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम मैनेजमेंट को बल्लेबाजी पॉजिशन में बदलाव करना पड़ सकता है. अगर साई सुदर्शन पहले टेस्ट से बाहर रहते हैं तो बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल उनकी जगह लेने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पडिक्कल टीम को संतुलन देने में सक्षम हैं. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, आकिब नबी और सारांश जैन
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST