<

प्रीति जिंटा संग अफेयर की खबरों पर ब्रेट ली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया’

Brett Lee - Preity Zinta: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने कहा है कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को डेट नहीं किया. साथ ही क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने आखिरकार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के बारे में लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर बात की है. क्रिकेटर ने साफ किया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और कहा कि वह एक्ट्रेस का बहुत सम्मान करते हैं.

ब्रेट ली ने क्या कहा?

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू मेंब्रेट ली ने डेटिंग की उन अफवाहों पर रिएक्ट किया जो 2000 के दशक की शुरुआत में सामने आई थीं. जब वह जिंटा की पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। सालों बाद, क्रिकेटर ने अब पब्लिकली इन अफवाहों पर बात की है, और उन्हें खत्म कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘ये रही आपकी जानकारी मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया. प्रीति ज़िंटा और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे, और अब भी हैं. वह उस समय पंजाब टीम की बॉस थीं। वह बहुत स्मार्ट महिला हैं, और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. ऐसी कहानियों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था. लोग जितना चाहें अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन मैंने कभी इसका असर खुद पर नहीं पड़ने दिया.’

कैसी बढ़ी दोनों में नजदीकियां?

ब्रेट ली और प्रीति जिंटा के लिंक की अफवाहें 2008 और 2011 के बीच ज़ोर पकड़ीं. जब क्रिकेटर पंजाब किंग्स से जुड़े थे. मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद ये अटकलें और तेज़ हो गईं. 2010 में अफवाहों पर बात करते हुएजिंटा ने अपने रिश्ते को साफ करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि हर साल ब्रेट के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ना अब पुरानी और बासी खबर है. दोस्तों, यह कहते हुए अफ़सोस हो रहा है कि यहां कोई खबर नहीं है.’

उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, ली ने 2006 में एलिज़ाबेथ केम्प से शादी की और कपल का एक बेटा हुआ. हालांकि, दो साल बाद वे अलग हो गए और 2009 में उनका तलाक हो गया। बाद में उन्होंने 2014 में लाना एंडरसन से शादी की और उनके दो बच्चे हैं. प्रीत जिंटा ने 2016 में लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ से शादी की और 2021 में सरोगेसी से उनके जुड़वां बच्चे हुए. वर्कफ्रंट पर, वह अगली बार ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी.

यह खबर भी पढ़ें: झारखंड के छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर पूछा- ‘यह कब रुकेगा?’

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST