Salman Agha: सलमान आगा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाया गया. इसके चलते ICC ने सलमान आगा को फटकार लगाई है. जानें पूरा मामला
ICC ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को लगाई फटकार.
Salman Agha: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को आईसीसी ने फटकार लगाई है. बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के दूसरे वनडे मुकाबले में सलमान आगा को आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया. इसके चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें फटकार लगाते हुए खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया. दरअसल, ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज विवादित तरीके से रन आउट हो गया, जिससे नाखुश होकर आगा ने हेलमेट और ग्लव्स निकालकर मैदान पर ही फेंक दिया. यह घटना पाकिस्तान की पारी के दौरान 39वें ओवर में हुई.
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला. गेंद लुढ़कते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की ओर गई, जो क्रीज से बाहर निकले हुए थे. उन्होंने गेंद को उठाकर गेंदबाज को देने चाही और उसे उठाने के लिए नीचे झुके. इस दौरान गेंदबाज ने फुर्ती दिखाई और गेंद को सीधा स्टंप्स पर मार दिया और रन आउट की अपील की. फील्ड अंपायर ने इस फैसले को थर्ड अंपायर के पास भेज दिया, जिन्होंने सलमान आगा को आउट दे दिया.
अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद सलमान आगा काफी ज्यादा नाराज हो गए. सलमान आगा ने गुस्से में अपना हेलमेट और ग्लव मैदान जमीन पर फेंक दिया. इसके चलते ही सलमान आग पर एक्शन लिया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बताया कि सलमान अली आगा ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए निर्धारित आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया है. यह मामला अनुच्छेद 2.2 से जुड़ा है, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान की वस्तुओं का गलत इस्तेमाल करने से संबंधित है.
ICC ने सलमान आगा के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा है, जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध है. ICC ने आगे कहा कि सलमान आगा ने अपनी गलती मान ली है. साथ ही आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के सदस्य नीमुर राशिद राहुल द्वारा सुझाए गए सजा को भी स्वीकार कर लिया है. ऐसे में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान आगा को जिस तरह आउट किया, उसे खेल भावना के खिलाफ बताया जा रहा है. इसको लेकर क्रिकेट जगत में बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मिराज ने नियमों के अनुसार ही सलमान आगा को रन आउट किया है. वहीं, अन्य लोगों को कहना है कि मिराज को खेल भावना के खिलाफ जाकर रन आउट के लिए अपील नहीं करनी चाहिए थी. इस विवाद को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी कहा कि मैदान पर कोई भाईचारा नहीं होता है.
वहीं, मैच की बात करें, तो दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने 128 रनों (DLS Method) से जीत हासिल की. पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवरों में 274 रन पर बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 23.3 ओवरों में 114 रन पर ढेर हो गई. इससे पाकिस्तान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…
Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…
Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…
Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…
dacoit trailer, Dacoit A Love Story, Dacoit Arrested, Dacoit movie, dacoit ek prem katha, dacoit…
Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…