Sam Curran Hat-Trick: सैम करन ने टी20 विश्व कप से पहले हैट्रिक लेकर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सैम करन ने 3 गेंदों पर विकेट चटकाकर अपना पहला हैट्रिक लिया. देखें वीडियो...
सैम करन इंग्लैंड टीम में कर सकते हैं वापसी.
Sam Curran Hat-Trick: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने (Sam Curran) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. सैम करन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी घातक गेंदबाजी से तबाही मचा दी. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में हैट्रिक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सैम करन इंग्लैंड के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिसने टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लिया है. इससे पहले इंग्लिश गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने इंग्लैंड के लिए यह कारनामा किया था. 27 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर ने 30 जनवरी 2026 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की. इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका की पारी के दौरान 16वें ओवर में सैम करन ने हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया. सैम करन ने इस मुकाबले में 3 ओवर में 38 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए. नीचे देखें सैम करन के हैट्रिक का वीडियो…
सैम करन श्रीलंका की पारी के दौरान 16वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए. इस ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने दासुन शनाका को ब्रूक के हाथों कैच आउट करवा दिया. इसके बाद सैम करन की पांचवीं गेंद पर महेश थीक्षाना ने भी ओवरटन के हाथों में कैच थमा दिया. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर सैम करन ने मथीशा पथिराना को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया. इस तरह सैम करन ने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट चटकाए.
मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने पहले टी20 में श्रीलंका को 11 रनों से हरा दिया. बारिश की वजह से 17-17 ओवर का मैच खेला गया. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 133 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 20 गेंदों पर 37 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा पथुम निसंका ने 23 और दसुन शनाका ने 20 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाए. हालांकि बारिश के चलते मैच रुक गया, जिसके बाद DLS मेथड से इंग्लैंड ने 11 रन से मुकाबला अपना नाम कर लिया. इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने 35 गेंदों पर सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. इस मैच में हैट्रिक लेने के बावजूद सैम करन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं दिया गया. उनकी जगह आदिल रशीद को POTM अवॉर्ड मिला, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करके 3 विकेट चटकाए.
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…