<

Sameer Minhas Religion: समीर मिन्हास हिंदू हैं या मुस्लिम? पाकिस्तानी स्टार को लेकर इंटरनेट में हलचल

Sameer Minhas Minhas surname origin: U19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ समीर मिन्हास ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. हालांकि उनके खेल से ज़्यादा फैंस उनके सरनेम और धर्म को लेकर उत्सुक हैं.

Sameer Minhas career records: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ समीर मिन्हास, जिन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन की धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा, इंटरनेट पर रातोंरात सनसनी बन गए हैं. लेकिन फिलहाल उनके खेल से ज़्यादा उनका नाम और धर्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं. फैंस उनके सरनेम की वजह से यह जानने में रुचि ले रहे हैं कि क्या यह खिलाड़ी हिंदू है.

भारत में, खासकर जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में, ‘मिन्हास’ सरनेम मुख्य रूप से सूर्यवंशी राजपूत इस्तेमाल करते हैं, जो हिंदू धर्म के हैं. जब समीर ने भारत के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक पारी खेली, तो भारतीय फैंस के मन में यह जानने की उत्सुकता जगी कि क्या वह एक हिंदू खिलाड़ी हैं.

किस धर्म के हैं समीर मिन्हास?

समीर मिन्हास के धर्म को लेकर चल रही सभी अटकलों के बीच, सच्चाई यह है कि समीर एक मुस्लिम हैं. वह पाकिस्तान के उभरते सितारे और इंटरनेशनल खिलाड़ी अराफात मिन्हास के छोटे भाई हैं. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी मिन्हास सरनेम वाले बहुत से लोग रहते हैं, और वे इस्लाम धर्म को मानते हैं. हो सकता है कि धर्म बदलने के बाद उनका पहला नाम बदल गया हो, लेकिन सरनेम वही रहा हो. इसी वजह से यह कन्फ्यूजन होता है. ऐसा कई और लोगों के साथ भी है.

बीसीसीआई अध्यक्ष का भी है ‘मिन्हास’ सरनेम

BCCI अध्यक्ष मिथुन मिन्हास का भी सरनेम यही है. हालांकि, वह जम्मू के रहने वाले हैं और हिंदू हैं. मिथुन मिन्हास की जाति और सरनेम भी लोगों की समीर मिन्हास के बारे में उत्सुकता का एक कारण है.

समीर मिन्हास ने रिकॉर्ड सेंचुरी जड़ी

समीर ने U19 एशिया कप के फाइनल में जो किया, उसे सदियों तक याद रखा जाएगा. उन्होंने सिर्फ 113 गेंदों में 172 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे. इस पारी के साथ उन्होंने सामी असलम का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम को 191 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST