<

कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, IPL-डोमेस्टिक क्रिकेट में रहे स्टार; भारत के लिए खेला सिर्फ 1 मैच

Krishnappa Gowtham Retirement: कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही भारतीय टीम के लिए भी एक इंटरनेशनल मैच खेला है.

Krishnappa Gowtham Retirement: कर्नाटक के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. गौतम भारतीय टीम के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं. हालांकि उन्हें सिर्फ एक इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने का मौका मिला था. कृष्णप्पा गौतम का प्रोफेशनल क्रिकेट करियर 14 साल का रहा, जिसे उन्होंने खत्म करने की घोषणा की है. गौतम ने भारत, इंडिया ए, कर्नाटक और कई आईपीएल टीमों के लिए क्रिकेट के मैदान पर अपना योगदान दिया है. वह अपनी आक्रामक खेल शैली के लिए जाने जाते थे. 37 वर्षीय कृष्णप्पा गौतम बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते थे. साथ ही ऑफ-स्पिन गेंदबाज के तौर पर कारगर रहे हैं.

अब कृष्णप्पा गौतम ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. गौतम ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. गौतम को भले ही भारतीय टीम के लिए खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. देखें कैसा रहा उनका क्रिकेट करियर…

2012 में किया था रणजी डेब्यू

कृष्णप्पा गौतम ने 17 नवंबर 2012 को उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. गौतम ने अपने पहले ही मैच में सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार खिलाड़ियों को आउट कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. साल 2016-17 का रणजी सीजन गौतम के लिए काफी शानदार रहा. इस सीजन में उन्होंने सिर्फ 8 मैचों में 27 विकेट चटकाए. इसके बाद साल 2017-18 रणजी ट्रॉफी में गौतम ने मैसूर में असम के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक भी लगाया. इससे उन्हें एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के तौर पर पहचान मिली. गौतम ने साल 2023 तक डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अपना जलवा बरकरार रखा. उन्होंने अपने करियर में 59 फर्स्ट क्लास और 68 लिस्ट-ए मैच खेले, जिसमें कुल 320 से ज्यादा विकेट हासिल किए. साथ ही निचले क्रम में बल्ले से भी रन बनाकर अपना योगदान दिया. गौतम साल 2023 तक कर्नाटक क्रिकेट में रेगुलर खेलते रहे, लेकिन बाद में उन्हें स्टेट टीम से बाहर कर दिया गया.

भारत के लिए खेलने का मिला मौका

कृष्णप्पा गौतम के लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया गया. उन्होंने न्यूजीलैंड ए, वेस्टइंडीज ए, ऑस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच खेले. वह साल 2021 में भारतीय नेट बॉलिंग टीम का भी हिस्सा रहे, जिसके बाद उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम में भी मौका मिला. उन्होंने कोलंबो में खेले गए वनडे इंटरनेशनल मैच में डेब्यू किया था. इस मुकाबले में गौतम ने 1 विकेट भी लिया. हालांकि इसके बाद फिर कभी उन्हें टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका नहीं मिला.

कैसा रहा IPL करियर?

कृष्णप्पा गौतम का आईपीएल करियर काफी अच्छा रहा. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PK), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा वह आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी रह चुके हैं. साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गौतम को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
साल 2019 में गौतम के क्रिकेट करियर में यादगार पल आया, जब उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग में सिर्फ 39 गेंदों पर शतक लगाया. बेलारी टस्कर्स के लिए खेलते हुए गौतम ने 56 गेंदों पर 134 रनों की पारी खेली. इस दौरान गौतम ने 13 छक्के लगाए. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए गौतम ने 4 ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 8 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में गौतम ने अपने टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ब्रेन-कंप्यूटर तकनीक के दौर में दिमाग की निजता कैसे बचेगी? हर्बर्ट सिम का न्यूरो-साइफरपंकिज़्म

भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षाओं के बीच एक सवाल मरीजों, शोधकर्ताओं और उपकरण विकसित करने वालों…

Last Updated: October 24, 2026 20:48:22 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST