<

नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन करेंगे T20 वर्ल्ड कप डेब्यू! अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस, कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

Sanju Samson: संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब है, जिसके चलते शायद वे इस मुकाबले से पहले फिट न हो पाएं. ऐसे में संजू सैमसन के लिए प्लेइंग-11 में जगह बन सकती है.

Sanju Samson: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी (गुरुवार) को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का वर्ल्ड कप डेब्यू हो सकता है. दरअसल, टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई है. अभिषेक शर्मा के पेट में दिक्कत है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके चलते मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में अभिषेक शर्मा शामिल नहीं हुए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक के पेट में इन्फेक्शन हो गया है. ऐसे में अगर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ठीक नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो यह संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू होगा.

संजू को पहले मैच नहीं मिला था मौका

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में संजू सैमसन को टीम इंडिया का प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया गया था. मौजूदा समय में भारतीय टीम में तीन ओपनर बल्लेबाज हैं, जिनमें संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा शामिल हैं. यूएसए के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान किशन और संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी. ऐसे में अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. बता दें कि संजू सैमसन को वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू लय में नजर नहीं आए. इसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मौका नहीं दिया गया.

अभिषेक शर्मा की फिटनेस अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक यूएसए के खिलाफ खेले गए मैच से पहले ही बीमार हो गए थे. अभिषेक शर्मा को बुखार हुआ था, लेकिन फिर भी वे मैदान पर उतरे थे. इस दौरान उनकी हालत और भी खराब हो गई. यूएसए के खिलाफ अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग करने के लिए भी मैदान पर नहीं आए थे. मैच खत्म होने के बाद खबर मिली थी कि अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब थी.

मंगलवार को भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि अभी भी अभिषेक के पेट में कुछ दिक्कतें हैं. असिस्टेंट कोच ने कहा कि उम्मीद है कि वह दो दिन में अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

वाशिंग्टन सुंदर की वापसी

भारत के स्टार ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर मैदान पर वापस लौट आए हैं. भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुंदर ने दिल्ली में टीम इंडिया को ज्वाइन कर लिया है. बता दें कि सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से लगभग पिछले एक महीने से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे.

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह/वाशिंग्टन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST