<
Categories: खेल

SANJU SAMSON: संजू सैमसन के साथ हुई बड़ी ज़्यादती, कोच गौतम पर लगे गंभीर आरोप

Asia Cup 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच को टीम इंडिया ने 41 रनों से जीता. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

Sanju Samson and Gautam Gambhir: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है. भारतीय टीम एक के बाद एक मुकाबले जीतती जा रही है और आगे बढ़ती जा रही है. भारतीय टीम ने बांग्लादेश (IND vs BAN) को मात देकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली. लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ बड़ी ज़्यादती हो गई. खास बात ये है कि संजू के साथ ये बर्ताव किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने किया. चलिए आपको बताते हैं कि क्या किया गंभीर ने?

संजू के साथ भेदभाव क्यों?

एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 41 रनों से जीता और सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. भारतीय टीम अब एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है. भारत की इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने मैच तो जीत लिया, लेकिन इस मुकाबल में टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से अब उनकी आलोचना हो रही है. दरअसल इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. भारतीय टीम के 6 विकेट गिरने के बावजूद भी संजू सैमसन को बल्लेबाज़ी के लिए नहीं भेजा गया. ऐसा लगा कि संजू सैमसन इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा ही नहीं हैं. 

गंभीर ने बदला पूरा का पूरा बैटिंग ऑर्डर

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरा का पूरा बैटिंग ऑर्डर ही पलट दिया. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ओपनिंग करने के लिए आए, तो नंबर-3 पर शिवम दुबे (Shivam Dube)  को बैंटिग करने के लिए भेजा गया. अक्षर पटेल (Axar Patel)  को संजू सैमसन तक से पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए भेजा गया.  अब गंभीर के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उनको भला-बुरा कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ASIA CUP 2025: अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी, तोड़ डाला युवराज सिंह का खास रिकॉर्ड

संजू के साथ ही आखिर क्यों होता है ऐसा?

कुछ समय पहले तक संजू सैमसन टी-20I में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग किया करते थे. पहले उन्हें ओपनिंग से हटाया गया. टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से उन्हें मिडिल ऑर्डर में मौका दिया गया, लेकिन तो हद ही हो गई जब संजू को बैटिंग करने तक के लिए नहीं भेजा गया. इसी वजह से अब गौतम गंभीर की इस रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025 में दासुन शनाका ने बनाया ऐसा World Record, कोई नहीं करना चाहेगा अपने नाम

Pradeep Kumar

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST