IPL 2026: आईपीएल 2026 में संजू सैमसन पहली बार येलो जर्सी में खेलते नजर आएंगे. पिछले साल संजू सैमसन ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से CSK में शामिल हो गए थे. अब उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर बात की है.
संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?
Sanju Samson: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल के नए सीजन (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. केरल के 31 वर्षीय खिलाड़ी संजू सैमसन पिछले साल ही राजस्थान रॉयल्स की छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ऐतिहासिक ट्रेड हुई. इस ट्रेड डील के तहत संजू सैमसन सीएसके में चले गए, जबकि रविंद्र जडेजा वापस राजस्थान रॉयल्स की टीम में आ गए. संजू सैमसन पिछले कई सालों से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि अब संजू सैमसन पिंक जर्सी की जगह पहली बार येलो जर्सी में खेलते दिखाई देंगे. संजू सैमसन के सीएसके में शामिल होने की खबर के बाद फैंस काफी हैरान हुए थे. लंबे समय से फैंस इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे थे. अब संजू सैमसन ने खुद इस फैसले की वजह बताई है. भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले संजू सैमसन ने पहली बार इस मामले पर खुलकर बात की है.
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी, क्योंकि उन्हें लगा कि उस टीम के साथ उनका समय पूरा हो गया है. संजू ने कहा कि यह पहली बार है जब वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे, लेकिन वे मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देते हैं. संजू ने कहा कि अगर मैदान पर उनका सामना राजस्थान रॉयल्स से होता है, तो वो अपना बेहतरीन क्रिकेट खेलेंगे. संजू ने साफ किया कि वो आगामी सीजन में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ किसी भी भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे.
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आईपीएल में एमएस धोनी के साथ खेलने के लिए बेताब हो रहे हैं. संजू ने बताया कि यह सीजन उनके लिए खास होने वाला है, क्योंकि वह भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे. संजू सैमसन ने कहा कि माही भाई के साथ एक टीम में होने से उनके पास बहुत कुछ सीखने का मौका होगा. संजू ने आगे कहा कि उन्होंने फोन पर एमएस धोनी से बात की है.
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 30 मार्च को अपने टूर्नामेंट का आगाज करेगी. यह मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम राजस्थान के खिलाफ किस तरह खेलते हैं. इसके बाद CSK का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…