<

4 मैचों में लगातार फ्लॉप… संजू सैमसन के बल्ले से क्यों नहीं आ रहे रन? महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताई वजह

Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन के आउट होने पर सुनील गावस्कर ने उन्हें फटकार लगाई है. गावस्कर का कहना है कि संजू स्पिन के खिलाफ बिल्कुल भी फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे.

Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में संजू सैमसन बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टी20 मैचों में संजू के बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं आई है. बुधवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भी संजू सैमसन 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके पहले भारत-न्यूजीलैंड के शुरुआती 3 टी20 मुकाबलों में संजू सिर्फ 16 रन ही बना पाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. इस सीरीज में संजू के खराब प्रदर्शन के चलते टी20 वर्ल्ड कप में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन को फटकार लगाई है. गावस्कर ने बताया कि आखिरी संजू के बल्ले से रन क्यों नहीं आ रहे हैं. सुनील गावस्कर का कहना है कि सैमसन बल्लेबाजी के दौरान अपने पैरों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसके चलते वह जल्दी बोल्ड हो जाते हैं. जानें गावस्कर ने संजू की बैटिंग को लेकर क्या कहा…

संजू के आउट होने पर क्या बोले गावस्कर?

दरअसल, 28 जनवरी (बुधवार) को विशाखापट्टनम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम 216 रनों का टारगेट चेज करने उतरी थी. टीम इंडिया ने जल्दी ही अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया था. इस बीच संजू सैमसन ने कुछ समय के लिए पारी को संभाला. उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाकर दबाव कम किया. हालांकि फिर कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की गेंद पर संजू सैमसन क्लीन बोल्ड हो गए. उस दौरान सुनील गावस्कर कमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने बताया कि संजू सैमसन ने सैंटनर के खिलाफ अपने फुटवर्क का शायद ही इस्तेमाल किया. इसकी वजह से उनके स्टंप्स खुले रह गए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. सुनील गावस्कर का कहना है कि कम स्पीड और नो फुटवर्क के चलते संजू स्पिन के खिलाफ कमजोर पड़ गए.

संजू ने फुटवर्क का नहीं किया इस्तेमाल!

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मेरा पहला इंप्रेशन यह है कि उसमें बिल्कुल भी फुटवर्क नहीं था. मुझे पक्का पहीं पता कि गेंद टर्न हुई थी या नहीं, लेकिन वह बस वहीं खड़ा था. पहली नजर में ऐसा लगा कि वह बस वहीं खड़ा होकर ऑफ साइड में खेलने की कोशिश कर रहा था.’ गावस्कर ने आगे कहा कि पैरों में शायद ही कोई मूवमेंट था. गेंद लेग-स्टंप के बाहर जा रही थी, एक बार फिर उन्होंने तीनों स्टंप्स को एक्सपोज किया. जब बल्लेबाज चूक जाता है, तो गेंदबाज हिट करता है. संजू सैमसन के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है.

कैसा रहा मैच?

भारत-न्यूजीलैंड के चौथे मैच की बात करें, तो कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 165 रन पर ऑल आउट हो गई.  भारत की ओर से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 39 रनों का योगदान दिया. इसके बावजूद टीम इंडिया 50 रन से मुकाबला हार गई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST