<
Categories: मनोरंजन

Taj Mahal Diamond: 74 करोड़ का नेकलेस, दिल के आकार का हीरा और भारत से कनेक्शन; मार्गोट रॉबी का लुक बना चर्चा का विषय

What is Taj Mahal Diamond: हॉलीवुड अभिनेत्री मार्गोट रॉबी अपनी आगामी फिल्म के प्रीमियर में पहुंची. उन्होंने अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित कर लिया. उनके नेकलेस की तो चारों तरफ जमकर चर्चाएं हैं. आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या पहना, चलिए जानते हैं.

Margot Robbie Taj Mahal Diamond Neclace: अमेरिकन एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर मार्गोट रॉबी अपनी आगामी फिल्म ‘वुथरिंग हाइट्स’ के प्रीमियर में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अपने लुक से ज्यादा गले में पहने खूबसूरत नेकलेस से ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने ताजमहल डायमंड नेकलेस पहन रखा था. यह ऐतिहासिक आभूषण हॉलीवुड की चकाचौंध के साथ मुगल राजवंश की विरासत और अमर प्रेम कहानी को दर्शाता है. जानिए इस नेकलेस की कीमत और भारत से ऐतिहासिक जुड़ाव.

74 करोड़ रुपये है कीमत

अभिनेत्री मार्गोट रॉबी ने हॉलीवुड आइकन एलिजाबेथ टेलर का ऐतिहासिक दिल के आकार का ताजमहल डायमंड नेकलेस पहना था. जो सोने और रूबी से जड़ी कार्टियर चेन में जड़ा हुआ था. पीपुल की एक रिपोर्ट के अनुसारइस खूबसूरत गहने की कीमत 8 मिलियन डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) है.

क्या है इसका हॉलीवुड इतिहास?

मार्गोट रॉबी द्वारा पहने गए गहने का इतिहास एक अमर प्रेम कहानी का सबूत है. यह हार मशहूर ब्रिटिश-अमेरिकन अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर को उनके पांचवें पति और दिग्गज अभिनेता रिचर्ड बर्टन ने 54 साल पहले उनके 40वें जन्मदिन पर उपहार में दिया था. आपको बता दें कि एलिजाबेथ टेलर और रिचर्ड बर्टन की मुलाकात 1962 में आई फिल्म ‘क्लियोपेट्रा इन रोम’ के सेट पर हुई थी. उनकी प्रेम कहानी ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी.

कैसी है इसकी डिजाइन?

कार्टियर के प्रसिद्ध इन-हाउस डिजाइनर अल्फ्रेड डुरांटे ने एक बुना हुआ सोने और माणिक का हार बनाया है. जो चेन के आकार को दिखाता है. चेन में गोल-गोल डिजाइन बने हुए हैं, और एक स्लाइड की मदद से इसकी पूरी लंबाई को एडजस्ट किया जा सकता है। पीछे लगे हुए लटकन इसकी भव्यता को और भी बढ़ाते हैं.

क्या है इस हीरे की असली कहानी और भारत से संबंध?

हृदय के आकार के इस हीरे पर पारसी भाषा में ‘प्रेम शाश्वत है’ लिखा हुआ है और नूरजहां का नाम भी छपा है. माना जाता है कि यह रत्न नूरजहां के पति, मुगल सम्राट जहांगीर ने दिया था और बाद में उनके पुत्र शाहजहां को विरासत में मिला. आभूषण विशेषज्ञों और विद्वानों के अनुसार, शाहजहां ने यह आभूषण अपनी पत्नी मुमताज को भेंट किया था. मुगलों से इसके गहरे संबंध के कारण, इस हार को ताज महल हीरा भी कहा जाता है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST

भारत-पाकिस्तान की दूरियां मिटा रही Gen Z की पसंद, पाकिस्तानी गानों से ड्रामों तक क्यों बढ़ रहा युवाओं का क्रेज?

India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…

Last Updated: October 23, 2026 16:42:10 IST

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:00:49 IST