<

Dhoni Replacement: धोनी कुछ मैचों से बाहर! अब कौन करेगा विकेटकीपिंग? धाकड़ बल्लेबाज रेस में सबसे आगे

Dhoni Replacement: एमएस धोनी कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. धोनी की पिंडली (काफ) में खिंचाव की चोट लगी है और वह फिलहाल आराम और इलाज करवा रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह टीम के लिए एक अन्य खिलाड़ी का विकेटकीपिंग करना तय माना जा रहा है.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी कुछ शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. धोनी की पिंडली (काफ) में खिंचाव की चोट लगी है और वह फिलहाल आराम और इलाज करवा रहे हैं. टीम उनका ध्यान रखते हुए जल्दी वापसी नहीं चाहती, खासकर उनके पुराने घुटने की समस्या को देखते हुए. ऐसे में उनकी जगह टीम के लिए एक अन्य खिलाड़ी का विकेटकीपिंग करना तय माना जा रहा है.

एमएस धोनी की जगह संजू सैमसन टीम के लिए मुख्य विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे. सैमसन राजस्थान से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं और टीम में उनकी अहम भूमिका होगी. वह ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. सैमसन ने आईपीएल में 4,700 से ज्यादा रन बनाए हैं और वह तेज और आक्रामक बल्लेबाज हैं. वह पारी को संभालने और तेजी से रन बनाने दोनों में माहिर हैं. हाल ही में टी20 विश्व कप मैचों में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उनकी टीम पर भरोसा और बढ़ा है.

धोनी का ध्यान फिटनेस पर

धोनी के न होने पर सैमसन टीम को मजबूत और संतुलित बनाए रखने में मदद करेंगे. उनके अच्छे प्रदर्शन से CSK की टीम अपने शुरुआती मैचों में भी जीत के लिए तैयार रहेगी. यह सीजन CSK के लिए चुनौती भरा होगा, लेकिन सैमसन की मौजूदगी टीम को भरोसा देगी. धोनी ने पहले पूरे सीजन खेलने की बात कही थी, लेकिन अब टीम उनकी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही है. धोनी टीम के सबसे अनुभव वाले खिलाड़ी हैं और उनके न होने से टीम को संभल कर आगे बढ़ना होगा.

सीएसके कब करेगी अभियान की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स  के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेंगे. इसके बाद 3 अप्रैल को उनका पहला घरेलू मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई में होगा. उम्मीद है कि धोनी इन शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे और 10 से 14 दिन में वापसी कर सकते हैं, यह उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा. देखना होगा कि आगे क्या होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST