<

IND vs SA: सिर्फ 4 रन की जरूरत… संजू सैमसन बनाएंगे खास रिकॉर्ड, विराट-रोहित के इस क्लब में होंगे शामिल

IND vs SA: संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में मौका दिया जा सकता है. अगर संजू इस मुकाबले में खेलते हैं, तो उनके पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

IND vs SA, Sanju Samson: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का 5वां और आखिरी टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी. इससे पहले चौथा टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन ज्यादा धुंध होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया. अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला देश के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा. फिलहाल भारतीय टीम इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत 5वां मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

वहीं, साउथ अफ्रीका सीरीज को बचाने के मकसद से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज के आखिरी मुकाबले यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया में संजू सैमसन को मौका दिया जाता है या नहीं. पिछले मुकाबले से शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हो गए थे, जिसके बाद चौथे मुकाबले में संजू का खेलना तय था, लेकिन वह मैच ही नहीं हो पाया. ऐसे में अगर गिल आखिरी मुकाबले से भी बाहर होते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. 

खास रिकॉर्ड बनाने से 4 रन दूर संजू

अगर संजू सैमसन को आखिरी टी20 मुकाबले में मौका दिया जाता है, तो वह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अगर संजू सैमसन अहमदाबाद के मुकाबले में सिर्फ 4 बना लेते हैं, तो वह अपने टी20 करियर में 8 हजार रन पूरे कर लेंगे. इसी के साथ वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. बता दें कि संजू सैमसन अपने टी20 करियर में 8 हजार रन के आंकड़े से सिर्फ 4 रन दूर हैं. उन्होंने अभी तक टी20 में 319 मैचों की 302 पारियों में 30.06 की औसत कुल 7996 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू के बल्ले से 6 शतक और 51 अर्धशतक निकले हैं.

बता दें कि भारत की ओर से अभी तक सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कुल 5 खिलाड़ियों ने यह आंकड़ा पार किया है. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में कुल 13,543 रन, रोहित शर्मा ने 12,248 रन, शिखर धवन ने 9,797 रन, सूर्यकुमार यादव ने 8970 रन, सुरेश रैना ने 8,654 रन और केएल राहुल ने 8,125 रन बनाए हैं.

अभिषेक शर्मा भी तोड़ेंगे विराट का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के पास विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. अगर पांचवें टी20 मैच में अभिषेक शर्मा 47  रन बनाते हैं, तो वह विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इस मुकाबले में 47  रन बनाते ही अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. मौजूदा समय में यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं. उन्होंने साल 2016 में 1,614 रन बनाए थे. अभिषेक ने साल 2025 में 1,568 रन बनाए हैं. 

अहमदाबाद में टीम इंडिया का अच्छा रिकॉर्ड

भारतीय टीम का टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेलने जा रही है. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार है. भारत ने इस मैदान पर कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा बाकी दो मैचों में भारत को हार मिली है. दोनों ही बार इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST