<

गौतम गंभीर क्रेडिट लेने आ गए? संजू सैमसन को पहले किया बाहर, अब कह रहे- ‘हमनें तो उनको…’

गौतम गंभीर की कोचिंग में विश्व कप के पहले कुछ मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे. गंभीर का कहना है कि उन्हें हमनें रेस्ट दिया था.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को कभी ऐसा नहीं लगा कि सैमसन खराब फॉर्म में चल रहे थे. गंभीर के अनुसार, सैमसन को सिर्फ थोड़ा आराम देने की जरूरत थी ताकि वह तरोताजा होकर मैदान पर लौट सकें. बता दें कि सैमसन को टी20 विश्व कप के पहले कुछ मैचों में मौका नहीं मिला था.
गंभीर ने संजू सैमसन को आखिरी तीन मैचों में रिंकू सिंह की जगह टीम में शामिल करने के फैसले पर कहा, “यह साहस से ज्यादा एक रणनीतिक बदलाव था. सबसे अहम बात यह है कि मुझे और कप्तान को कभी ऐसा नहीं लगा कि संजू खराब फॉर्म में थे. हमें हमेशा लगा कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद उन्हें थोड़ा ब्रेक चाहिए था. कई बार किसी खिलाड़ी को थोड़ा आराम देना अच्छा होता है, ताकि वह दबाव से दूर होकर अपने दिमाग को शांत कर सके और फिर नई ऊर्जा के साथ वापसी करे.”

यह हमारी रणनीति थी

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने की सुविधा भी थी. यही हमारी टीम की गहराई दिखाता है. उस पोजीशन पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हमें लगा कि शायद टॉप ऑर्डर में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों का सिलसिला तोड़ना चाहिए. यह फैसला इस वजह से नहीं था कि हमें लगा ऑफ स्पिनर हमारे दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए समस्या बनेंगे. यकीन मानिए, ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी. हमने सिर्फ सोचा कि क्या हम सैमसन जैसी क्षमता और ताकत वाले खिलाड़ी को ऊपर भेज सकते हैं, ताकि नंबर एक, दो और तीन पर तीन आक्रामक बल्लेबाज हों. यही इसकी वजह थी. यह साहस नहीं बल्कि रणनीति थी.”

हमें उनसे उम्मीद थी

गंभीर ने कहा, “हमें सैमसन की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था. नेट्स में जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे हमें कोई शक नहीं था कि मौका मिलने पर वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे. और उन्होंने वही करके दिखाया. मुझे याद नहीं कि किसी खिलाड़ी ने वापसी के बाद लगातार तीन या चार मैचों में इतनी निरंतरता से रन बनाए हों.”
Satyam Sengar

Recent Posts

Optical Illusion Challenge: 505 की भीड़ में छिपा है ‘SOS’, क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे या मान लेंगे हार?

Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…

Last Updated: March 31, 2026 16:12:35 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किस बात से नफरत, जन्मदिन पर केक भी नहीं कटवाया, क्यों जल्दी सो गए थे?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: March 31, 2026 16:11:22 IST

Surat Cylinder Blast: हंसता-खेलता परिवार राख में तब्दील: सूरत में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 सदस्यों की मौत, 4 महीने के मासूम…

सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…

Last Updated: March 31, 2026 16:10:15 IST

कौन हैं पीआर रमेश? जो VerSe Innovation के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में हुए शामिल

PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…

Last Updated: March 31, 2026 15:47:08 IST

तेज बुखार, 150 टेक… ये गाना गाते हुए सुबक कर रोए थे नुसरत फतेह अली खान, थिएटर में दर्शकों की आंखें भी नम

धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…

Last Updated: March 31, 2026 15:42:25 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Defender? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…

Last Updated: March 31, 2026 15:40:12 IST