<

Sara Tendulkar के कैप्शन ने इंटरनेट पर मचाया बवाल! क्या है इसका शुभमन गिल कनेक्शन? जानिए g7x era का मतलब

Sara Tendulkar Instagram: सारा तेंदुलकर की 'g7x era' पोस्ट पर फैंस ने निकाला शुभमन गिल कनेक्शन. जानिए वायरल 3 शब्दों के कैप्शन की पूरी सच्चाई और इसके पीछे का मजेदार माजरा.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर खासी लोकप्रिय हैं. उनकी हर फोटो और रील सामने आते ही वायरल हो जाती है. हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में सारा बेहद ग्लैमर्स नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनकी खूबसूरती से ज्यादा उनके दिए गए कैप्‍शन की हो रही है.

सारा तेंदुलकर ने अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में सिर्फ तीन शब्द लिखे, ‘g7x era ✨‘. बस फिर क्या था! कैप्शन में ‘g’ और ‘7’ देखते ही इंटरनेट और खासकर क्रिकेट फैंस का ‘डिटेक्टिव मोड’ ऑन हो गया.

‘G’ मतलब गिल और ‘7’ मतलब जर्सी नंबर!

सोशल मीडिया पर फैंस इस छोटे से कैप्शन का गहरा मतलब तलाशने में जुट गए. कई मीम पेजों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर अपने-अपने अनोखे कयास लगाए. 

फैंस का दावा है कि कैप्शन में लिखे ‘G’ का सीधा संबंध भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) से है. वहीं ‘7’ को उनके जर्सी नंबर या आईपीएल कनेक्शन से जोड़ा जाने लगा.

फैंस ने थ्योरी गढ़ दी कि इसका मतलब ‘भारतीय टीम में गिल का दौर (Gill Era)’ है. इतना ही नहीं, पोस्ट के बैकग्राउंड में बज रहे गाना ‘दिल कह रहा है’ को लेकर भी फैंस ने रोमान्टिक एंगल तलाशना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया यूज़र्स के मजेदार रिएक्शंस

  • एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘भाई तेरा GS (जनरल नॉलेज) बहुत तगड़ा है, तू तो IAS बन सकता है!’
  • दूसरे यूजर ने लिखा, ‘UPSC लेवल की डिटेलिंग निकाली जा रही है यहाँ तो!’
  • एक अन्य यूजर ने तो इसे सात जन्मों से जोड़ते हुए लिखा, ‘7x मतलब 7 जन्म और G मतलब गिल!’
  • वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने भी चुटकी लेते हुए लिखा, ‘Thala crying in the corner’ (क्योंकि 7 नंबर धोनी का ट्रेडमार्क माना जाता है).

Screenshot 20260813 160309Screenshot 20260813 160329

क्या है ‘g7x’ की असली सच्चाई? असल में क्या कहना चाहती थीं सारा?

फैंस भले ही इसमें शुभमन गिल और लव एंगल ढूंढ रहे हों, लेकिन इस कैप्शन की सच्चाई बेहद सिंपल और टेक-सेवी (Tech-savvy) है:

दरअसल G7X कैपेसिटिव डिजिटल कैमरों की एक मशहूर सीरीज़ (Canon PowerShot G7 X) का नाम है. पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर ‘G7X Era’ काफी ट्रेंड कर रहा है. जेन-ज़ी (Gen-Z) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स विंटेज फ्लैश फोटोग्राफी और व्लॉगिंग के लिए Canon G7X कैमरे का बहुत इस्तेमाल कर रहे हैं. जब कोई इस कैमरे से क्लिक की गई बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट करता है, तो ट्रेंड के मुताबिक कैप्शन में ‘g7x era’ लिखता है.

सारा तेंदुलकर की इन खूबसूरत तस्वीरों की क्वालिटी और फ्लैश लाइट से साफ पता चलता है कि यह तस्वीरें Canon G7X कैमरे से क्लिक की गई हैं. सारा केवल इस ट्रेंडिंग कैमरा सीरीज़ और उसकी फोटो क्वालिटी को क्रेडिट दे रही थीं. हालांकि, फैंस के अतरंगी दिमाग और मीम्स ने एक सिंपल कैमरा मॉडल नाम को भी शुभमन गिल से जोड़कर वायरल गॉसिप बना दिया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rinku Singh Dog Missing: 4 दिन तक लापता रहा रिंकू सिंह का लाडला ‘ब्रूडो’, बहन नेहा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Rinku Singh Dog Brudo: क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन से लापता डॉगी ब्रूडो आखिरकार…

Last Updated: October 17, 2026 08:22:41 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! लखनऊ से नोएडा तक जानें आज का भाव, देखें शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 17 Oct 2026: क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव…

Last Updated: October 17, 2026 08:00:01 IST

Navratri Day 7: आज है नवरात्रि का सातवां दिन! मां कालरात्रि को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा के जरूरी नियम

Navratri Day 7 Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती…

Last Updated: October 17, 2026 07:29:50 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव, टंकी फुल कराने से पहले देखें लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…

Last Updated: October 17, 2026 07:06:12 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी पड़ी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ , फिर भी वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार!

Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…

Last Updated: October 17, 2026 06:25:51 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल!

Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…

Last Updated: October 17, 2026 06:16:43 IST