<

सरफराज खान ने विजय हजारे में मचाई तबाही, अभिषेक शर्मा के 1 ओवर में कूटे 30 रन; तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

Sarfaraz Khan Record: सरफराज खान ने मुंबई की ओर से पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कारनामा किया. इसके साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया.

Sarfaraz Khan Record: मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में तबाही मचा दी है. सरफराज ने मुंबई की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया. इसी के साथ ही भारत की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. गुरुवार को मुंबई बनाम पंजाब के मैच में सरफराज खान ने सिर्फ 20 गेंदों पर 62 रन बना डाले. इस दौरान सरफराज ने 5 छक्के और 7 चौके लगाए. उन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया.

इससे पहले भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बड़ौदा के अतीत सेठ के नाम था, जिन्होंने 2020-21 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. हालांकि सरफराज खान की इस तूफानी पारी के बावजूद मुंबई की टीम 1 रन से मैच हार गई. पंजाब की टीम ने सिर्फ 26.2 ओवर में मुंबई की टीम को ऑल आउट कर दिया.

सरफराज ने 1 ओवर में कूटे 30 रन

मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में सरफराज खान तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान अभिषेक शर्मा गेंदबाजी करने के लिए आए, जिसके बाद सरफराज खान ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. सरफराज ने अभिषेक शर्मा के 1 ही ओवर में 30 रन कूट दिए. मुंबई की पारी के 10वें ओवर में अभिषेक गेंदबाजी करने के लिए आए. सरफराज ने उनके ओवर में 6,4,6,4,6,4 लगाकर 30 रन बटोरे.

लिस्ट-ए में सबसे तेज फिफ्टी

अब सरफराज खान भारत की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्य वीरारत्ने के नाम है. उन्होंने 1 नवंबर, 2005 को कोलंबो के थर्स्टन कॉलेज ग्राउंड में रागामा क्रिकेट क्लब और कुरुनेगाला यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में सिर्फ 12 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी.

कैसा रहा मुंबई बनाम पंजाब का मैच?

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पंजाब की ओर से कप्तान अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन दोनों ही नाकाम रहे. अभिषेक 8 रन और प्रभसिमरन 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और नमन धीर ने पारी को संभाला. अनमोलप्रीत सिंह ने 75 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि नमन ने 22 रन जोड़े. फिर रमनदीप ने 72 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. आखिरकार पंजाब की टीम 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाई पाई.

फिर मुंबई की टीम 217 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खाना ने पारी की शुरुआत की. रघुवंशी ने 23 रन और मुशीर ने 21 रन बनाए. इसके बाद सरफराज खान ने मोर्चा संभाला और 20 गेंदों पर 62 रन कूट दिए. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रनों की पारी खेली. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया. इसके चलते मुंबई की टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर ही ऑलआउट हो गई. पंजाब की टीम ने सिर्फ 1 रन से मुकाबला जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST