<

IND vs SL: साईं सुदर्शन टेस्ट स्क्वॉड से बाहर, ये खिलाड़ी ले सकता है जगह, BCCI जल्द करेगा ऐलान!

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को चोटों का बड़ा झटका लगा है. साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज खान को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं कप्तान शुभमन गिल भी उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह पहले ही सीरीज से बाहर हैं. हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप भी फिटनेस समस्याओं से परेशान हैं.

भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि सुदर्शन चोट के कारण आगामी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है. हालांकि, अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से लिया जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है.

साई सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग अभ्यास में हिस्सा भी लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे. सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के लिए रवाना भी नहीं हुए थे. इसी वजह से वह 8 अगस्त से कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच का हिस्सा भी नहीं बन सके.

शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता
भारतीय टीम की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब कप्तान शुभमन गिल को अभ्यास सत्र के दौरान दाहिनी हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई. बीसीसीआई ने बताया कि सावधानी के तौर पर गिल अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम गिल की चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके खेलने को लेकर अभी अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है.

कई खिलाड़ी चोटिल, टीम के सामने बड़ी चुनौती
भारत पहले ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सीरीज के लिए खो चुका है. वह बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. उनकी जगह चयन समिति ने अकीब नबी को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट से बाहर हैं. वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे, जबकि आकाश दीप पीठ की चोट से उबर रहे हैं. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. भारत फिलहाल नौ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ पांचवें स्थान पर है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST