सौरव गांगुली और युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के ट्रायल में नजर आए, जिसके बाद आईपीएल 2027 से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह टीम के नए बैटिंग कोच बन सकते हैं.
युवराज सिंह ज्वाइन करेंगे दिल्ली कैपिटल्स.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रायल में नजर आए. दोनों की मौजूदगी के बाद आईपीएल 2027 से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी तक दिल्ली कैपिटल्स या इन दोनों पूर्व क्रिकेटरों की ओर से उनकी नई भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसके बावजूद ट्रायल में उनकी मौजूदगी ने टीम की भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.
सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है, जबकि युवराज सिंह पिछले कुछ समय से युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के काम में सक्रिय रहे हैं. दोनों खिलाड़ी जस्ट क्रिकेट अकादमी से जुड़े ट्रायल में शामिल हुए. इस दौरान युवराज सिंह अंपायर के पीछे खड़े होकर बल्लेबाजों को ध्यान से देखते और उनके प्रदर्शन का आकलन करते नजर आए. उनकी इस भूमिका को देखते हुए उनके दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
युवराज बन सकते हैं टीम के नए बैटिंग कोच
युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की चर्चा पहली बार पीटीआई की एक रिपोर्ट के बाद सामने आई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवराज टीम के नए बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. युवराज को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. ऐसे में उनका अनुभव दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है. टीम पिछले कुछ आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करती रही है.
दिल्ली कैपिटल्स में हो सकता है पूरा कोचिंग रीसेट
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की चर्चा टीम के मालिकाना ढांचे से भी जुड़ी है. GMR और JSW के बीच हुए समझौते के अनुसार, दोनों कंपनियां हर दो साल में मेंस टीम के संचालन की जिम्मेदारी बदलती हैं. एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि 2027 और 2028 सीजन के लिए जेएसडब्ल्यू के जिम्मेदारी संभालने पर कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हो सकता है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…