<

IPL Auction 2026: सार्थक रंजन क्यों बने शाहरुख खान के ‘फेवरेट’ जानिये क्या है गौतम गंभीर के साथ खास कनेक्शन?

Sarthak Ranjan Kolkata Knight Riders: उभरते खिलाड़ी सार्थक रंजन के पिता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया सीट से लोकसभा के सांसद हैं. सार्थक टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी खेल चुके हैं.

IPL Auction 2026: बिहार की पूर्णिया सीट से लोकसभा के सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सांसद पप्पू यादव के क्रिकेटर बेटे सार्थक रंजन आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने सार्थक रंजन को आईपीएल ऑक्शन 2026 (IPL Auction 2026) में 30 लाख रुपये में खरीदा है. बेटे सार्थक रंजन के चयन पर भावुक पप्पू यादव सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस स्टोरी में हम बताएंगे कि आखिर क्या हैं सार्थक रंजन की खूबियां, जिसकी वजह से उनका चयन कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया है. यहां पर यह जानना भी जरूरी है कि सार्थक रंजन फिटनेस फ्रीक हैं. वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं और जिम भी जाते हैं.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

25 सितंबर, 1996 को जन्में सार्थक रंजन शुरुआत से ही दिल्ली के लिए खेलते रहे हैं. उनकी स्कूल शिक्षा भी दिल्ली से ही हुई है. स्कूल से क्रिकेट सीखने वाले सार्थक ने 2 जनवरी, 2016 को 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में T20 में डेब्यू किया. इसके बाद से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. एक साल तक ठीकठाक क्रिकेट खेलने वाले सार्थक ने 25 फरवरी, 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी 2016-17 में एंट्री मारी. अच्छा प्रदर्शन रंग लाया और 20 नवंबर, 2018 को रणजी ट्रॉफी में एंट्री मार ली. दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वर्ष 2018-19 में डेब्यू कर उन्होंने एक बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित किया.

दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन

लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सार्थक रंजन ने अपना नाम कमाया. वह सर्वाधिक चर्चा में तब आए जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने बल्ले से कुल 9 मैचों में उन्होंने करीब 448 रन बनाए. इस धमाके बाद सबने उन्हें नोटिस किया. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सार्थक का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा. इसके बाद IPL फ्रेंचाइजी ने भी सार्थक रंजन को नोटिस किया.

गौतम गंभीर के साथ कर चुके हैं बैटिंग

भले ही वर्ष 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सार्थक रंजन ने लिस्ट-ए डेब्यू किया. 7 साल बाद दिसंबर, 2024 में सार्थक ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी की. बहुत कम लोग जानते हैं कि वर्ष 2017 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की थी. यह भी रोचक है कि इस मैच में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे थे. बैटिंग के दौरान गौतम गंभीर से सार्थक रंजन को कई टिप्स भी मिले. इसे शायद ही भूलना चाहेंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Male Birth Control Pill: पुरुषों के लिए आ रही है गर्भनिरोधक गोली! 6-8 घंटे तक रहेगा असर; जानें कैसे काम करती हैं ये बर्थ कंट्रोल पिल्स?

Male Birth Control Pill: अमेरिकी वैज्ञानिक पुरुषों के लिए अस्थायी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर रहे…

Last Updated: October 30, 2026 13:25:39 IST

IND vs PAK: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया, क्रुणाल के ओवर में जड़े 5 छक्के

Hong Kong Sixes 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. शशांक सिंह…

Last Updated: October 30, 2026 13:24:02 IST

Watch Video: करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा पति, फिर जो हुआ उसे जान पकड़ लेंगे माथा

Mathura Newsm Karwa Chauth Drama Viral Video: पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी…

Last Updated: October 30, 2026 13:09:25 IST

Panipat News: दुकान से सामान लेने निकला 11 साल का पंकज, रास्ते में मौत बनकर गिरी हाईटेंशन तार; परिवार में मचा कोहराम

Panipat News: हरियाणा के पानीपत से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 12:57:21 IST

IPL 2027: रॉबिन उथप्पा बने मुंबई इंडियंस के नए बैटिंग कोच, पोलार्ड की टीम में इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बल्लेबाजी कोच…

Last Updated: October 30, 2026 12:46:16 IST

नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा! 23वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बेटा, बचाने के चक्कर में पिता की भी मौत

Greater Noida Wes Father Son Death: यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर…

Last Updated: October 30, 2026 12:45:24 IST