<

पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचा सौराष्ट्र, जडेजा ने ठोकी सेंचुरी, इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में उनकी भिड़ंत विदर्भ से होगी. यह मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल (Vijay Hazare Trophy 2nd Semifinal) आज 16 जनवरी को पंजाब और सौराष्ट्र के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सौराष्ट्र ने एक तरफा 1 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब की टीम ने 50 ओवर के खेल में कुल 291 रन बनाए थे जिसमें आकाशदीप का शतक भी शामिल था. लेकिन पंजाब की टीम इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके. सौराष्ट्र ने चेज करते हुए 39.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. सौराष्ट्र के लिए विश्वराज जडेजा ने शानदार 165 रनों की पारी खेली.

पंजाब की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. पंजाब ने इस मुकाबले में शानदार आगाज़ किया. ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतरे हरनूर सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई. हरनूर के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर आए अनमोलप्रीत सिंह ने मोर्चा संभालते हुए 105 गेंदों में शानदार शतक जड़ा. दूसरे छोर से प्रभसिमरन सिंह ने उनका बेहतरीन साथ निभाया और 87 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

सौराष्ट्र को एकतरफा जीत मिली

मध्यक्रम में रमनदीप सिंह ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 32 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 3 चौके लगाए. इन मजबूत पारियों की बदौलत पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ 291 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया. सौराष्ट्र ने चेज करते हुए इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया. उन्होंने विश्वराज जडेजा के शतक के दम पर 39.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. हार्विक देसाई ने ओपनिंग करते हुए 64 रन की पारी खेली. प्रेरक मनकद ने 52 रन की पारी खेलकर सौराष्ट्र के लिए जीत और आसान कर दी.

फाइनल में किस टीम से भिड़ेगी सौराष्ट्र

सौराष्ट्र ने इस जीत के साथ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. अब उनका सामना खिताबी मुकाबले में विदर्भ से होगी. विदर्भ ने गुरुवार को कर्नाटक को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. बता दें कि फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा. लाइव देखने के लिए आप जियो हॉटस्टार या फिर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जा सकते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST