<

भारत की ऐपल को लास्ट वार्निंग, 3 लाख करोड़ का लग सकता है जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

भारत ने ऐपल के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. CCI और ऐपल कोर्ट में आमने-सामने है. सीसीआई ने कहा कि अगर कंपनी सहयोग नहीं करेगी, तो और मुश्किल हो सकती है.

CCI vs Apple: भारत प्रतिस्पर्द्धा आयोग यानी CCI ने अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ऐपल को आखिरी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कंपनी जल्द जवाब नहीं देती तो वह एंटीट्रस्ट मामले को उसके बिना ही आगे बढ़ा देगी. बता दजें कि ये मामला iOS ऐप स्टोर के बिजनेस प्रैक्टिस से जुड़ा हुआ है. इसमें ऐपल पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी बाजार में अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल कर रही है. इसके लिए साल 2022 में कुछ कंपनियों और इंडियन स्टार्टअप्स ने Apple के खिलाफ CCI में शिकायत दर्ज कराई थी. 

भारतीय कंपनियों ने ऐपल पर लगाए थे आरोप

भारतीय कंपनियों ने ऐपल पर आरोप लगाया था कि ऐपल ने अपने ऐप स्टोर में ऐसे नियम लगाए हैं, जो डेवेलपर्स को नुकसान पहुंचाते हैं. वो ऐसा करके अपनी ताकत का मिसयूज करते हैं. जांच के बाद साल 2024 में सीसीआई ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें गकहा गया कि ऐपल ने अपनी डोमिनेंट पोजीशन का गलत इस्तेमाल किया है.

आरोपों तक सीमित नहीं है मामला

हालांकि अब ये मामला केवल आरोपों तक सीमित नहीं रह गया है. ऐपल को इस मामले में जवाब देने और रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था लेकिन ऐपल ने अब तक इसका जवाब नहीं दिया. इस मामले में सीसीआई ने ऐपल से अक्तूबर 2024 में कहा था कि वो जांच रिपोर्ट पर आपत्तियां दर्ज कराएं और जुर्माने का हिसाब दें लेकिन ऐपल तब से लगातार समय बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है.

3 लाख करोड़ का लग सकता है जुर्माना

इसके संभावित बड़े जुर्माने को लेकर ऐपल चिंतित है. इसकी वजह ये है कि CCI अगर जुर्माना लगाने का फैसला करता है और जुर्माने के लिए ग्लोबल टर्नओवर का आधार लेता है,  तो कंपनी पर 38 बिलियन यानी 3 लाख करोड़ का जुर्माना लग सकता है. 

ऐपल ने दी चुनौती

ऐपल ने इस नियम को अदालत में चुनौती दी, जिसमें कंपनी ने कहा कि ये जुर्माना केवल उसी बिजनेस के आधार पर लगाया जाना ताहिए है जो भारत में हुआ है. हालांकि CCI का कहना है कि बड़े ग्लोबल खिलाड़ियों पर स्थानीय नियम लागू करने के लिए ग्लोबल टर्नओवर विचार में लेना जरूरी है.

27 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ऐपल ने इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में तब तक रोकने की कोशिश की थी, जब तकअदालत नए जुर्माने का फैसला नहीं कर लेती है. हालांकि सीसीआई ने कंपनी की इस मांहग को खारिज कर दिया. ऐपल बनाम सीसीआई के इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी 2026 को होगी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST