T20 World Cup 2026: स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह खेलने वाली है. स्कॉटलैंड अक्सर बड़े टूर्नामेंट में उलटफेर करने में माहिर है. देखें स्कॉटलैंड का T20I रिकॉर्ड...
Scotland Cricket Team In T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल कर लिया गया है. स्कॉटलैंड ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह ली है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने का फैसला लिया है. अब ग्रुप-सी में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड खेलेगी. ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को एक ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे दी है. इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से डिमांड की थी कि वर्ल्ड कप में उनके मुकाबले भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कराए जाएं, लेकिन ICC ने उनकी मांग को मानने से मना कर दिया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका मिलकर इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहे हैं.
बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ICC से मुकाबले शिफ्ट कराने की मांग की थी. हालांकि ICC की सिक्योरिटी रिव्यू में पता चला कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत में कोई खतरा नहीं है. इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को अपना रुख साफ करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने का फैसला लिया. ऐसे में ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल करने का फैसला लिया. इसके साथ ही ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नया शेड्यूल जारी किया गया.
स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. हालांकि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर स्कॉटलैंड की किस्मत चमक गई है. बता दें कि स्कॉटलैंड 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रही है. इससे पहले साल 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप स्कॉटलैंड ने हिस्सा लिया था. साल 2021 में स्कॉटलैंड सुपर-12 स्टेज तक पहुंचा था, जबकि अन्य 5 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया. इसके अलावा साल 2010, 2012 और 2014 के एडिशन में स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाई थी.
टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही टीमें स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं ले सकती हैं. स्कॉटलैंड बड़े मौकों पर उलटफेर करने के लिए जानी जाती है. साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 रन से हराया था. वहीं, साल 2022 के टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड ने 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से शिकस्त दी थी. वर्ल्ड कप की ये दोनों जीतें स्कॉटलैंड क्रिकेट के लिए यादगार रही हैं. फिलहाल स्कॉटलैंड आईसीसी का एसोसिएट मेंबर है. स्कॉटलैंड ने अभी तक कुल 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें से 49 मैचों में स्कॉटलैंड ने जीत हासिल की है, जबकि 55 मुकाबलों में हार का सामना किया. इसके अलावा 4 मैच बेनतीजा रहे, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा. टी20 इंटरनेशनल में स्कॉटलैंड का बेस्ट स्कोर 252/3 रहा है. सितंबर 2019 में नीदरलैंड के खिलाफ डबलिन के खिलाफ स्कॉटलैंड ने अपने बेस्ट स्कोर बनाया था. वहीं, इस फॉर्मेट में स्कॉटलैंड का सबसे छोटा स्कोर 60 रहा है, उसने अक्टूबर 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था.
स्कॉटलैंड की टीम को वर्ल्ड कप में ग्रुप-सी में रखा गया है, जिसमें पहले बांग्लादेश की टीम था. स्कॉटलैंड को ग्रुप स्टेज में कुल 4 मैच खेलने हैं. इनमें से तीन मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा.
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…