Live
Search
Home > क्रिकेट > SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो

SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो

Scotland vs Italy: स्कॉलैंड की टीम ने इटली को वर्ल्ड कप में 73 रनों से शिकस्त दी है. स्कॉटलैंड ने इटली के सामने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके जवाब में इटली सिर्फ 134 रन पर ढेर हो गई.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-09 14:48:30

Mobile Ads 1x1

Scotland vs Italy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इटली को अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में बुरी हार का सामना करना पड़ा. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्कॉटलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेलकर स्कॉटलैंड को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके अलावा माइकल जोन्स ने 30 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रैंडन मैकमुलेन ने सिर्फ 18 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा आखिरी ओवर में माइकल लीस्क ने सिर्फ 5 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 22 रन बटोरे. इसके दम पर स्कॉटलैंड ने इटली के सामने 207 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी इटली की टीम 16.4 ओवर में ही 134 रन पर ढेर हो गई. स्कॉटलैंड ने 73 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इटली के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास

इटली की टीम 208 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी थी. इटली की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने सिर्फ 40 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हैरी मनेंटी और बेंजामिल मनेंटी के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई. हैरी मनेंटी 25 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, बेंजामिन मनेंटी ने 31 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ बेंजामिल इटली के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने. हालांकि उनका अर्धशतक टीम को जीत नहीं दिला पाया. बेंजामिन के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. नतीजा ये रहा कि इटली की टीम 16.4 ओवर में ही 134 रनों पर ऑलआउट हो गई.

माइकल लीस्क बने हीरो

स्कॉटलैंड की इस जीत हीरो माइकल लीस्क रहे. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 गेंदों पर 22 रन ठोक दिए. इसके बाद गेंदबाजी से भी उन्होंने कमाल किया. माइकल लीस्क ने इटली के खिलाफ 4 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

स्कॉटलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ICC टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक रहा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए स्कॉटलैंड बनाम इटली के मैच में बड़ा रिकॉर्ड भी बना. स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. टी20 वर्ल्ज कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी एसोसिएट टीम ने एक पारी में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया हो. स्कॉटलैंड ने इस मुकाबले में आसानी से इटली को हरा दिया.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-09 14:48:30

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS