<

SCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इटली को मिली करारी हार, स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास; माइकल लीस्क बने हीरो

Scotland vs Italy: स्कॉलैंड की टीम ने इटली को वर्ल्ड कप में 73 रनों से शिकस्त दी है. स्कॉटलैंड ने इटली के सामने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके जवाब में इटली सिर्फ 134 रन पर ढेर हो गई.

Scotland vs Italy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इटली को अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में बुरी हार का सामना करना पड़ा. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इटली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. स्कॉटलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जॉर्ज मुन्से ने 54 गेंदों पर 85 रनों की शानदार पारी खेलकर स्कॉटलैंड को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके अलावा माइकल जोन्स ने 30 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रैंडन मैकमुलेन ने सिर्फ 18 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा आखिरी ओवर में माइकल लीस्क ने सिर्फ 5 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 22 रन बटोरे. इसके दम पर स्कॉटलैंड ने इटली के सामने 207 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी इटली की टीम 16.4 ओवर में ही 134 रन पर ढेर हो गई. स्कॉटलैंड ने 73 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इटली के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास

इटली की टीम 208 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी थी. इटली की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने सिर्फ 40 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हैरी मनेंटी और बेंजामिल मनेंटी के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई. हैरी मनेंटी 25 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, बेंजामिन मनेंटी ने 31 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ बेंजामिल इटली के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने. हालांकि उनका अर्धशतक टीम को जीत नहीं दिला पाया. बेंजामिन के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया. नतीजा ये रहा कि इटली की टीम 16.4 ओवर में ही 134 रनों पर ऑलआउट हो गई.

माइकल लीस्क बने हीरो

स्कॉटलैंड की इस जीत हीरो माइकल लीस्क रहे. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 गेंदों पर 22 रन ठोक दिए. इसके बाद गेंदबाजी से भी उन्होंने कमाल किया. माइकल लीस्क ने इटली के खिलाफ 4 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

स्कॉटलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ICC टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक रहा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए स्कॉटलैंड बनाम इटली के मैच में बड़ा रिकॉर्ड भी बना. स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. टी20 वर्ल्ज कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी एसोसिएट टीम ने एक पारी में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया हो. स्कॉटलैंड ने इस मुकाबले में आसानी से इटली को हरा दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘चाय पीने वाले गौ हत्यारे’ Sadhivi Aashta Gopal कौन हैं, जिनके बयान से इंटरनेट पर छिड़ी जंग

Sadhivi Aashta Gopal biography: साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है, उनके…

Last Updated: April 11, 2026 20:31:42 IST

Breaking News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत; 18 घायल

कटिहार सड़क हादसा: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की…

Last Updated: April 11, 2026 20:26:13 IST

गुमनाम सड़कें, शांत रास्ते… 30 सेकंड में घर के बाहर से उड़ाई गायब हो गई कार, ऐसे करें बचाव

दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 19:45:06 IST

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…

Last Updated: April 11, 2026 19:59:26 IST

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST