<
Categories: Education

FAQ Explainer: सीटीईटी परीक्षा आंशिक रूप से रद्द होने पर क्या होता है? जानें पूरा नियम और प्रक्रिया

CTET देशभर के लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम परीक्षा है. हाल ही में बिहार के दो सेंटरों पर CTET 2026 रद्द होने से कैंडिडेट्स में स्वाभाविक रूप से चिंता देखने को मिला है.

FAQ Explainer CTET Exam Cancellation: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) देशभर में टीचिंग करियर की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अहम परीक्षा है. हालांकि, कभी-कभी कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों जैसे तकनीकी दिक्कतें, कानून-व्यवस्था की समस्या या प्राकृतिक कारणों की वजह से परीक्षा को कुछ चुनिंदा सेंटर्स पर रद्द करना पड़ता है. अभी हाल ही में बिहार में सीटीईटी 2026 की दो सेंटरों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दी गई थी. ऐसे में उम्मीदवारों के मन में कन्फ्यूजन और चिंता होना स्वाभाविक है.

अगर आप भी सीटीईटी की परीक्षा में शामिल हुए हैं और इस तरह की बातें सुनकर कोई कन्फ्यूजन या चिंता है, तो इस आर्टिकल के माध्यम से CTET परीक्षा के आंशिक कैंसलेशन से जुड़े सभी अहम सवालों का आसान भाषा में जवाब जान सकते हैं.

जब CTET केवल कुछ सेंटर्स पर रद्द होता है तो क्या होता है?

जब CTET कुछ खास परीक्षा सेंटर्स पर रद्द किया जाता है, तो यह फैसला पूरी तरह से निष्पक्षता और उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है. यह कैंसलेशन सिर्फ़ उन्हीं सेंटर्स तक सीमित रहता है, जहां समस्या आई होती है. CBSE बाद में ऐसे सभी प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम (दोबारा परीक्षा) आयोजित करता है. बाकी सेंटर्स पर जिन उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक हुई होती है, उनके पेपर सामान्य प्रक्रिया के तहत ही चेक किए जाते हैं.

क्या इससे दूसरे सेंटर्स या उम्मीदवार प्रभावित होते हैं?

किसी एक या कुछ सेंटर्स पर परीक्षा रद्द होने से दूसरे सेंटर्स के उम्मीदवारों पर कोई असर नहीं पड़ता. उनके लिए आंसर की, रिजल्ट और टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाता. CBSE यह सुनिश्चित करता है कि प्रभावित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा अलग से कराई जाए, ताकि देशभर के लाखों कैंडिडेट्स को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े.

क्या प्रभावित उम्मीदवारों को फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा?

ज़्यादातर मामलों में दोबारा रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं होती. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द हुई होती है, वे अपने आप री-एग्जाम के लिए एलिजिबल माने जाते हैं. CBSE ऐसे उम्मीदवारों के लिए नई तारीख के साथ फ्रेश एडमिट कार्ड या ऑफिशियल नोटिस जारी करता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ctet.nic.in, ईमेल और SMS अलर्ट पर नियमित नज़र रखें.

प्रभावित उम्मीदवारों के लिए ज़रूरी सलाह

अगर आपका CTET एग्जाम सेंटर प्रभावित हुआ था, तो इन बातों का ध्यान रखें:
घबराएं नहीं, CBSE हमेशा निष्पक्ष समाधान देता है
अपना एडमिट कार्ड और एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें
सिर्फ़ ऑफिशियल अपडेट्स पर भरोसा करें
दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी और रिवीजन जारी रखें

CTET कैंसलेशन के नियम और प्रक्रिया

CBSE परीक्षा रद्द करने के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल फॉलो करता है. पहले सेंटर्स से रिपोर्ट वेरिफाई की जाती है, फिर ऑफिशियल नोटिस जारी किया जाता है. री-एग्जाम में सिलेबस, पैटर्न और मार्किंग स्कीम वही रहती है. री-एग्जाम के बाद, प्रभावित उम्मीदवारों का रिजल्ट भी मुख्य रिजल्ट लिस्ट में शामिल किया जाता है, ताकि सभी के साथ समान व्यवहार हो.

CTET परीक्षा का आंशिक रूप से रद्द होना तनावपूर्ण लग सकता है, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और कैंडिडेट-फ्रेंडली होती है. अगर आपका सेंटर प्रभावित हुआ है, तो आपको बिना किसी नुकसान के दूसरा मौका ज़रूर मिलेगा. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST