<

टी20 वर्ल्ड कप से 2026 बांग्लादेश बाहर, इस छोटी सी टीम को मिला मौका, वेस्टइंडीज से खेलेंगे पहला मैच

बांग्लादेश आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को मौका दिया गया है. क्रिकबज ने यह कंफर्म कर दिया है.

नई दिल्ली. आखिर जिस फैसले का इंतजार इतने दिनों से था वो आज सामने आ गया. आईसीसी ने बांग्लादेश का कहा नहीं माना और उन्होंने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में मौका देने का फैसला किया है. आईसीसी की तरफ से ऐसा कोई स्टेंटमेंट नहीं आया है. लेकिन क्रिकबज ने यह कंफर्म किया है कि अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिलेगा.

क्रिकबज के अनुसार बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट में शामिल किया गया है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि आईसीसी ने ने बांग्लादेश को भारत में खेलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कुछ समय दिया था. हालांकि निर्धारित समय सीमा तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. इसके बाद आयोजकों ने टीम को बदलने का फैसला किया और स्कॉटलैंड को मौका दे दिया गया.

7 फरवरी को खेलेंगे पहला मैच

स्कॉटलैंड को प्रारंभिक चरण के ग्रुप C में रखा गया है. टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी.  इसके बाद 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी. कोलकाता में मैचों के बाद स्कॉटलैंड मुंबई जाएगा, जहां 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच होगा. यह मौका स्कॉटलैंड के लिए वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.

संजोग गुप्ता ने आईसीसी को लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने औपचारिक रूप से आईसीसी बोर्ड को पत्र लिखकर बताया कि बांग्लादेश की मांगें आईसीसी की नीतियों के अनुरूप नहीं थीं. क्रिकबज ने बताया है कि हमनें क्रिकेट स्कॉटलैंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रुडी लिंडब्लैड से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

Satyam Sengar

Recent Posts

‘दबाव नहीं डाला…’, DGCA ने VIP फ्लाइट के लिए जारी किया सख्त नियम, जानें क्या हुआ बदलाव?

DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…

Last Updated: March 27, 2026 23:55:00 IST

थमने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला; धुंआ-धुंआ हो गया इलाका

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…

Last Updated: March 27, 2026 23:43:56 IST

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST