Tateeree Song Controversy: रैपर-सिंगर बादशाह इन दिनों अपने सॉन्ग 'टटीरी' की वजह से चर्चा में हैं. इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि एफआईआर तक नौबत आ गई. हालांकि अब गाना डिलीट भी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं पूरा विवाद और इस शब्द का असली मतलब.
रैपर बादशाह के सॉन्ग 'टटीरी' का विवाद
Badshah Song Tateeree Meaning: हाल ही में बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ. इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाब इतना मचा कि बादशाह के ऊपर एफआईआर तक हो गई. आरोप है कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों और अश्लील दृश्यों को दिखाया गया है. मामला बढ़ता देख सिंगर ने सॉन्ग डिलीट कर दिया. इसके बाद से हर कोई ‘टटीरी’ और पूरे गाने का अर्थ जानना चाह रहे हैं. तो चलिए जानते हैं पूरा मामला और शब्दों का अर्थ.
बीते 01 मार्च को हरियाणवी हिप-हॉप सॉन्ग ‘टटीरी’ रिलीज हुआ था. इसमें रैपर-गायक बादशाह और गायिका सिमरन जगलान ने अपनी आवाज दी है. वहीं गीत के बोल बादशाह ने लिखे हैं, जबकि संगीत हितेन ने तैयार किया है.
गूगल पर टटीरी शब्द का अर्थ ढूंढ़ने पर पता चला कि इसका मतलब मध्यम आकार का जलचर पक्षी होता है, जो अपनी खास आवाज के लिए जाना जाता है. वहीं, गाने के बोले, ‘घुटी क्युन घुटी क्युन करे टटीरीट का अर्थ है- टटीरी, तू ऐसी दबी-दबी या घुटती हुई आवा में क्यों बोल रही है?
इस गाने को लेकर कुछ महिला संगठन और युवा भड़क गए. इसकी शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया है कि बादशाह के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए गाने और उसके आधिकारिक वीडियो, दोनों में आपत्तिजनक भाषा, इशारे और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दर्शाने वाले दृश्य हैं. शिकायतकर्ता ने कहा कि ये दृश्य और गीत समाज को नकारात्मक संदेश देते हैं और सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करते हैं.
इससे पहले पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने हरियाणा राज्य महिला आयोग से इस मामले में शिकायत की थी. वहीं रोहतक के वकील राज नारायण पंघाल ने हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई. दोनों ने गाने की पंक्ति ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि इस तरह के शब्द महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाते हैं और उनका अपमान करते हैं. आपको बता दें कि आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे हरियाणा के शहर पानीपत में सुनवाई के लिए बुलाया है.
विवाद बढ़ता देख रैपर बादशाह ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो डिलीट कर दिया है.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…