<
Categories: मनोरंजन

गोवा में सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट पर एडवाइजरी जारी, नहीं गा सकेंगी लोकप्रिय गाने

गोवा में सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट पर एडवाइजरी के तहत राज्य सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है. राज्य की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने कॉन्सर्ट में शराब-तंबाकू वाले गानों पर रोक लगाई है.

सिंगर सुनीधि चौहान के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. गोवा में सुनिधि चौहान के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर राज्य सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है, जो सिंगर के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.  
गोवा में सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट पर एडवाइजरी के तहत राज्य सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है. राज्य की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने कॉन्सर्ट में शराब-तंबाकू वाले गानों पर रोक लगाई है, जिससे सुनिधि ऐसे गाने नहीं गा सकती हैं जो जिनमें शराब या धूम्रपान को बढ़ावा दिया जाता हो. 

कॉन्सर्ट की जानकारी

‘द अल्टीमेट सुनिधि लाइव’ कॉन्सर्ट 25 जनवरी 2026 को गोवा के वर्ना स्थित 1919 स्पोर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. इस इवेंट में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति है, जिसके कारण प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है. बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए गानों का चयन सावधानी से करने का निर्देश दिया गया है.

एडवाइजरी का कारण

गोवा चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने आयोजकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की, जिसमें तंबाकू, धूम्रपान या शराब को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक लगाई गई. यह कदम किशोर न्याय (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट 2015 के तहत बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया गया है. चंडीगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनवर की शिकायत पर इस पर कार्रवाई हुई, जिन्होंने ‘बीड़ी जलइले’ और ‘शराबी’ जैसे गानों को ग्लैमराइज करने वाला बताया और कहा कि ये गाने बच्चों के मासिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं. 
डॉ. धारेनवर का कहना है कि ऐसे गाने बच्चों के मन पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे वे नशीले पदार्थों को सामान्य समझ सकते हैं. एडवाइजरी में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 फैसले का हवाला दिया गया, जो नाबालिगों के लिए नशीले पदार्थों की संवेदनशीलता पर जोर देता है. 

प्रशासन का रुख

प्रशासन ने इसे ‘निवारक उपाय’ बताया, जिसका उद्देश्य कार्यक्रम में बाधा नहीं, बल्कि बच्चों के कल्याण की सुरक्षा है. आयोजकों को जिम्मेदारी दी गई कि कंटेंट बच्चों के लिए उपयुक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार हो. प्रशासन ने कानून के दायरे में रहकर शो चलाने का आदेश दिया है.
हालांकि, सुनिधि चौहान पहली सिंगर नहीं हैं. डॉ. धारेनवर की शिकायतों पर दिलजीत दोसांझ, करण औजला और कोल्डप्ले जैसे कलाकारों को भी ऐसे नोटिस मिले हैं. यह ट्रेंड बच्चों वाली घटनाओं में सेंसरशिप के  महत्व को प्रदर्शित करता है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST