<

कैरेबियाई क्रिकेटर का साउथ अफ्रीका की धरती पर कोहराम! ठोकी तूफानी सेंचुरी, रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टी20 लीग में शतक ठोक दिया. वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.

SA20 लीग में 7 जनवरी (बुधवार) को किंग्समीड, डरबन में खेले गए मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने डरबन सुपर जायंट्स को 15 रनों से शिकस्त दी. यह मैच कई मायनों में खास रहा, जहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अपने पहले ही SA20 मुकाबले में इतिहास रच दिया.  शाई होप ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 69 गेंदों में 118 रन बनाए. उनकी इस पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
होप की इस शानदार शतकीय पारी की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 201/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. यह शतक SA20 के इतिहास का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी साबित हुआ. इससे पहले यह रिकॉर्ड काइल वेरेन के नाम था, जिन्होंने 2024 सीज़न में MI केप टाउन के खिलाफ 116 रन बनाए थे. शाई होप ने इस पारी के साथ उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा, शाई होप SA20 में शतक लगाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनसे पहले इंग्लैंड के विल जैक्स ने 2024 में डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए 101 रनों की पारी खेली थी.

गेंदबाजों ने भी निभाई अहम भूमिका

प्रिटोरिया की पारी के दौरान क्वेना मफाका, डेविड वीज़ और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने एक-एक विकेट हासिल किया.  हालांकि अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन विकेट लेने में सफल नहीं रहे, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में महज 22 रन खर्च किए और सबसे किफायती गेंदबाज रहे. 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन सुपर जायंट्स की टीम 186 रन पर सिमट गई.  जोस बटलर ने एक छोर संभालते हुए 52 गेंदों में 97 रनों की आक्रामक पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका.
एनगिडी ने ली हैट्रिक
प्रिटोरिया की जीत में लुंगी एनगिडी और गिदोन पीटर्स का गेंद से अहम योगदान रहा. दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट झटके. खास बात यह रही कि लुंगी एनगिडी ने इस मुकाबले में अपने टी20 करियर की पहली हैट्रिक भी हासिल की, जो उनके करियर के यादगार पलों में से एक रही.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST