<

श्रेयस अय्यर के साथी ने छोड़ा अपनी टीम का साथ, सिलेक्टर्स को सुनाई खरी-खोटी, क्या वजह?

Shashank Singh: आईपीएल के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपनी घरेलू टीम छत्तीसगढ़ को छोड़कर पुडुचेरी से जुड़ने का फैसला किया है. उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है. शशांक का कहना है कि टीम के सिलेक्टर्स उनके साथ भेदभाव कर रहे थे.

Shashank Singh: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी घरेलू टीम छत्तीसगढ़ से अलग होने का फैसला किया है. अब शशांक सिंह घरेलू क्रिकेट में नए सीजन में पुडुचेरी के लिए खेलते दिखाई देंगे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी के पूर्व अध्यक्ष पी. दामोदरन ने खुद इसकी पुष्टि की है. शशांक सिंह के साथ ही मुंबई के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसाद पवार भी पुडुचेरी की टीम में आ गए हैं. बता दें कि शशांक सिंह साल 2019 से ही छत्तीसगढ़ के लिए खेल रहे हैं.

शशांक सिंह ने क्यों छोड़ी अपनी टीम?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शशांक सिंह ने कहा, ‘मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं. मैंने CSCS से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी जा रहा हूं. पिछले सीजन में मुझे कंधे और उंगली में गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने इस दौर में मेरा बिल्कुल भी समर्थन नहीं किया. सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की लिस्ट में भी मेरा नाम नहीं डाला. इसके अलावा प्री-सीजन कैंप के लिए गई छत्तीसगढ़ की टीम से भी मेरा नाम गायब था. मैंने पूछा कि उन्होंने मेरा नाम क्यों नहीं डाला, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.’

शशांक सिंह घरेलू क्रिकेट के बेस्ट ऑलराउंडर

शशांक सिंह ने आगे कहा कि उन्हें बताया गया कि वे सिर्फ आईपीएल में खेलना चाहते हूं, घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के लिए नहीं. जबकि सच्चाई यह है कि पिछले साल ही उन्हें बीसीसीआई द्वारा सफेद गेंद के सर्किट में भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया था. इसके लिए शशांक सिंह लाला अमरनाथ पुरस्कार भी मिला था. बता दें कि शशांक सिंह ने पिछले घरेलू सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी के 7 मैचों में 450 रन बनाए थे. साथ ही गेंद से 11 विकेट भी हासिल किए थे. इसके अलावा उन्होंने 2024-25 के सीजन में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 7 मैचों में 188 रन बनाए थे.

छत्तीसगढ़ के लिए शशांक का करियर

भारतीय बल्लेबाज शशांक सिंह साल 2019 के बाद से अभी तक छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए शशांक ने 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 29.9 की औसत से 905 रन बनाए हैं. साथ ही गेंद से 47.87 की औसत से 16 विकेट भी हासिल किए हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में शशांक ने 35 मैचों में 40.53 की औसत से 1,054 रन बनाए हैं, जबकि गेंद से 37 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST